PM मोदी का यूपी में तूफानी दौरा, वाराणसी में फावड़ा चलाया, इन शहरों को ये मिलेगी सौगात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 08 Mar 2019

वाराणसी। आगामी आम चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश को लेकर बेहद गंभीर हैं. पीएम मोदी शुक्रवार को यूपी के कई शहरों के दौरे पर हैं। पीएम कानपुर, आगरा, वाराणसी, नोएडा और गाजियाबाद में दर्जन भर से अधिक प्रोजेक्ट का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। सुबह वाराणसी पहुंच गए हैं।

प्रधानमंत्री सुबह विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचें हैं। वहां से हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन और फिर सड़क मार्ग से सीधे वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे हैं। यहां पर पीएम लगभग आधे घंटे तक दर्शन और पूजन करेंगे. उसके बाद तय स्थान पर फावड़े से खोदकर बहुप्रतीक्षित विश्‍वनाथ कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे. फिर भूमि पूजन करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री दोपहर 1.15 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट आएंगे. वहां से हेलीकॉप्टर से निराला नगर स्थित रेलवे मैदान पहुंचेंगे. यहां लखनऊ मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लोकार्पण के साथ ही, आगरा मेट्रो रेल परियोजना, पनकी पावर प्लांट सहित अन्य प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे. यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपेंगे. इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा पीएम अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन महिलाओं से संवाद करेंगे जो स्‍वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं. इसके बाद पीएम मोदी गाजियाबाद जाएंगे. वहां दिलशाद गार्डेन-शहीद स्थल नया बस अड्डे का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद वे शहीद स्थल स्टेशन से मेट्रो रेल को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इस दौरान वे हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल का भी लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ हाईस्पीड आरआरटीएस परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल और आवास संबंधी कई परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे. इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *