पंजाब की 13 सीटों पर 29 अप्रैल तक होगा नामांकन दाखिल, 19 मई को मतदान, आचार संहिता आज से लागू, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 377 शब्द|📅 10 Mar 2019

डेली संवाद, चंडीगढ़
भारतीय चुनाव आयोग ने आज पंजाब के 13 लोक सभा हलकों के आम मतदान के लिए शड्यूल जारी कर दिया है। चुनाव शड्यूल जारी होने के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहित लागू हो गई है।

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने बताया कि समय सारणी के मुताबिक पंजाब के समूह 13 लोक सभा हलकों के लिए वोटें 19 मई, 2019 को पड़ेंगी। चुनाव समय सारणी जारी करते हुये उन्होंने बताया कि इन मतदानों के लिए नोटिफिकेशन 22 अप्रैल, 2019 को जारी होगा और नामांकन पत्र दाखि़ल करने की आखिऱी तारीख़ 29 अप्रैल, 2019 होगी।

30 अप्रैल, 2019 को नामांकन पत्रों की पड़ताल

30 अप्रैल, 2019 को नामांकन पत्रों की पड़ताल की जायेगी और नामांकन पत्र वापस लेने की आखिऱी तारीख़ 2 मई है। उन्होंने बताया कि वोटें 19 मई 2019 पड़ेंगी और वोटों की गिनती 23 मई, 2019 को होगी। करुणा राजू बताया कि समूची चुनाव प्रक्रिया 27 मई, 2019 तक मुकम्मल कर ली जायेगी। उन्होंने आगे बताया कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा आम मतदान के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 2 करोड़ 3 लाख 74 हज़ार 375 वोटर हैं। उन्होंने आगे बताया कि राज्य में कुल 14 हज़ार 460 स्थानों पर 23213 पोलिंग स्टेशन बनाऐ गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य की सभी 13 लोक सभा सीटों में वोटें डालने का काम ई.वी.एम और वी.वी.पैट की मदद के साथ किया जायेगा।

मतादान को पारदर्शी ढंग से सम्पूर्ण करने के लिए सी वजिल नामी एप लांच

इसके इलावा मतादान को पारदर्शी ढंग से सम्पूर्ण करने के लिए सी वजिल नामी एप लांच किया गया है। इस एप के द्वारा रजिस्टर की गई शिकायत को 10 मिनट में हल किया जायेगा। इसी तरह एक अन्य एप सुविधा के द्वारा उम्मीदवार हर तरह की परवानगी जैसे कि रैली आदि के लिए भी 24 घंटों में हासिल कर सकता है।

उन्होंने कहा कि राज्य में भय मुक्त और शान्तिपूवर्क मतदान करवाने के लिए सर्विलांस टीमें, फ्लाइंग स्क्वॉड, आदि जैसे कई टीमें काम करेंगी और बड़ी संख्या में सुरक्षा दस्ते भी तैनात किये जाएंगे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *