डेली संवाद, जालंधर
शहर के दयोल नगर के रहने वाले जसप्रीत सिंह जस्सा को कुछ लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और फिर गोली मार दी। जिससे जस्सा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अफसरों की टीम पहुंची है, जो मामले की जांच में जुट गई है।
0ानकारी के मुताबिक हैप्पी की हत्या के मामले में नामजद जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा को संगत सिंह नगर में अजय उर्फ कालू ने साथियों सहित घेर लिया। जस्सा का पुराना घर संगत सिंह नगर में था, जबकि वह अब दयोल नगर में रह रहा था। संगत सिंह नगर में उसके आने की सूचना पर अजय ने अपने साथियों सहित उसे घेर लिया। खुद को घिरा देख जस्सा भागा।
लोग बताते हैं कि कालू और उसके साथियों ने उसे वहां से दौड़ाया और लगातार फायरिंग की। इस दौरान जस्सा किसी घर में घुस गया। उसके पीछे ही हमलावर गए और उसे गोली मारी। पुलिस को मौके से पांच खाली खोल और एक जिंदा कारतूस मिला। जस्सा के शरीर पर भी आधा दर्जन गोलियों के निशान बताया जा रहे हैं।
हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।