मातृभूमि की सेवा न करने वाले युवाओं का जीवन व्यर्थ : तिवारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 12 Mar 2019

ज्योति पब्लिक हाई स्कूल में 10वीं के विद्यार्थियों को दी फेयरवेल

डेली संवाद, जालंधर
ज्योति पब्लिक हाई स्कूल अमन नगर में 9 वीं के विद्यार्थियों ने 10वीं के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी। स्कूल में रंगारंग प्रोग्राम किया गया, जिसमें भांगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुति के अलावा म्यूजिक प्रोग्राम का भी सबने खूब आनंद लिया। इस मौके पर स्कूल कि प्रिंसिपल ने कायर्क्रम में स्कूल के छात्र व युवा नेता सुशील तिवारी के द्वारा किऐ जा रहे समाज सेवा के कामो को देखते हुऐ उनकी प्रशंसा की और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मनित किया गया।

इस मौके पर प्रिंसिपल श्री मति मधु उप्पल ने कहा हमारे समाज में जब तक सुशील तिवारी जैसे समाज सेवक रहेगे तब तक हमारे नोजवानों का भविष्य सुरक्षित रहेगा एवं नशें से दूर होकर अपने समाज के लिए हर समय सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

इस मौके पर युवा नेता सुशील तिवारी ने स्कूल की प्रिंसिपल का तहे दिल से धन्यवाद किया और कहा कि मै चंद्रशेखर आज़ाद जी की जीवनी को पढ़कर उनके दिखाऐ गऐ मार्ग पर चलाने का प्रयास कर रहा हूं, और कहा कि चंद्रशेखर आजाद जी जैसे युवाओं की आज देश को सख्त जरूरत है।

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कोई युवा मातृभूमि की सेवा नहीं करता तो उसका जीवन व्यर्थ है क्रांतिकारियों ने देश को आजाद कराने के लिए अपनी शहादतें दी हैं आजादी को बरकरार रखना हर युवा पीढ़ी का कर्तव्य है और कहा कि चंद्रशेखर आजाद महान क्रांतिकारी देशभक्त थे उनके दिखाए मगर हर युवा को चलना चाहिए।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *