⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 106 शब्द|📅 13 Mar 2019
यह बदलाव 31 मार्च से लागू होगा
नई दिल्ली। स्पाइसजेट ने जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से दिल्ली आने-जाने वाली फ्लाइट के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव 31 मार्च से लागू होगा। इससे पंजाब के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
31 मार्च से दिल्ली से यह फलाइट सुबह 10 बजकर 05 मिनट पर रवाना होगी और 11 बजकर 20 मिनट पर आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसी तरह आदमपुर से सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर यह फ्लाइट रवाना होकर दिल्ली दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी।
हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








