रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज गिरा, 4 की मौत 34 घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 252 शब्द|📅 14 Mar 2019

मुंबई। सीएसएमटी स्टेशन पर बना फुटओवर ब्रिज अचनाक गिर गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दो महिलाएं समेत चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 34 लोग घायल हुए हैं। घायलों और मृतकों की संख्या का आंकड़ा मुंबई पुलिस ने जारी किया है। घायलों को नजदीकी सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिस समय यह हादसा हुआ फुटओवर ब्रिज पर काफी संख्या में लोग आ-जा रहे थे। हादसे के वक्त लोग अपनी-अपनी ऑफिस से लौट रहे थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक, सीएसटी (CST) के प्‍लेटफॉर्म संख्‍या एक को बीटी लेन से जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज के साथ यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद वहां से गुजरने वाले सभी रास्ते प्रभावति हैं। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त फोर्स की मदद ली जा री है। वहीं, यात्रियों को वैकल्पिक रूट से जाने के लिए कहा गया है। मौके पर संबंधित अधिकारी डटे हुए हैं। हादसा सीएसटी रेलवे स्‍टेशन के समीप हुआ है।

शाम 7:30 बजे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि ये हादसा गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे हुआ। हादसे में अपूर्वा प्रभू (35 साल) और रंझना तांबे (40 साल) समेत चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद बचाव कार्य की टीम मौके पर पहुंची और मलबा में दबे लोगों बचाने का काम कर रही है। बताया जा रहा है कि मलबे में अभी भी 10-12 लोग दबे हुए हैं।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *