जालंधर के तस्करों का नाईजीरियन अपराधियों से सांठगांठ, पुलिस का बड़ा खुलासा

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर देहात पुलिस की एक टीम ने हैरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से एक किलो हैरोइन पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने एक नाइजीरियन को भी गिरफ्तार किया।

एसपी राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने फिल्लौर पुल के पास नाका लगाया हुआ था। एक सूचना के आधार पर एक बस में चैकिंग की गई। इस दौरान एक व्यक्ति अपना बैग लेकर बस से नीचे उतर गया और पैदल जाने लगा। पुलिस ने उसे रोका तो भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान उस व्यक्ति के पास से एक किलो हैरोइन बरामद की गई। व्यक्ति की पहचान मिराज रहमानी निवासी दिल्ली के रूप में हुई। मिराज से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि दिल्ली में एक नाईजीरियन हैरोइन की सप्लाई करता है। पुलिस ने दिल्ली में छापा मारकर नाइजीरियन ओबीना को भी गिरफ्तार कर लिया।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *