पंजाब में थर्ड जैंडर की संख्या में अचानक हुआ इजाफा, जाने प्रमुख वजह

Daily Samvad
1 Min Read

चंडीगढ़। पंजाब में ट्रांस जैंडर की संख्या बढ़ती जा रही है। इसका खुलासा मतदाता सूची से हुआ है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू ने बताया कि पंजाब में कुल 507 मतदाताओं ने नामांकन सूची में तीसरे लिंग (थर्ड जेंडर) के तौर पर अपना नाम पंजीकृत कराया है। 2015 में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 240 थी जो कि अब दोगुने से भी ज्यादा हो गई है।

राजू ने बताया कि मतदाता सूची में उनका (ट्रांसजेंडर का) नाम शामिल करने के लिये एक विशेष अभियान शुरू करके डेरों और अन्य जगहों पर पहुंचा गया जहां वे (ट्रांसजेंडर) रहा करते हैं। राज्य में पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।

उन्होंने बताया कि 18-19 उम्र समूह के कुल 2,55,887 युवाओं ने खुद को मतदाता के तौर पर पंजीकृत कराया है। एस करुणा राजू ने बताया कि 2014 के लोकसभा चुनावों में 18-19 उम्र समूह के करीब 65,000 मतदाताओं ने खुद को बतौर मतदाता पंजीकृत कराया था। 2015 में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 240 थी।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *