डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष रमन पब्बी एवं शिरोमणि अकाली दल जिला जालंधर के अध्यक्ष जत्थेदार कुलवंत सिंह मनन की संयुक्त अध्यक्षता में पंजाब में कांग्रेस की सरकार की विफलता भरे 2 साल पूरे करने और पंजाब के भोले भाले लोगों के साथ हुए विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया गया।
इसमें आज कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक रोष मार्च कंपनी बाग चौक से लेकर ज्योति चौक तक निकाला गया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित लोकसभा चुनावों में शिरोमणि अकाली दल के संभावित उम्मीदवार सरदार चरणजीत सिंह अटवाल भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र भगत बलजीत सिंह नीला महल कृष्णदेव भंडारी मनोरंजन कालिया प्रदेश अध्यक्ष स्पोर्ट्स सेल मनीष विज उपस्थित हुए।
जिसमें चरणजीत सिंह अटवाल ने संबोधित करते हुए बताया कि आज पूरे 2 साल हो गए हैं। पंजाब की भोली-भाली जनता को ठगे हुए उन्होंने कहा कि कहां गया आज वह 4 हफ्ते में नशा खत्म करने की कसम का वादा आज पूरे पंजाब प्रदेश की नशे से बुरी हालत हो चुकी है। आए दिन नौजवान नशे से मर रहे हैं चारों तरफ टूटी सड़कें लोगों को माली सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा है।
हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।