सुखपाल सिंह खैहरा अब बादल के गढ़ से ठोकेंगे ताल, बठिंडा से लड़ेंगे चुनाव

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 197 शब्द|📅 16 Mar 2019

डेली संवाद, चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी से अलग हुए सुखपाल सिंह खैहरा अपनी नई पार्टी की तरफ से बठिंडा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसका ऐलान आज खुद सुखपाल सिंह खैहरा ने चंडीगढ़ में किया है। वे पंजाबी एकता पार्टी के प्रधान हैं, इसी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले जालंधर और अन्य सीटों के लिए फ्रंट ने अपने 8 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। फरीदकोट से मास्टर बलदेव सिंह, खडूर साहिब से बीबी परमजीत कौर को टिकट दिया गया है। पटियाला से डाॅ. धर्मवीर गांधी, फतेहगढ़ साहिब से मनविंदर सिंह, पंजाब एकता पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ेंगे।

बसपा ने जालंधर से बलविंदर सिंह को, होशियारपुर से चौधरी खुशी राम और आनंदपुर साहिब से विक्रम सिंह सोढी को मैदान में उतारने का फैसला लिया था। आपको बता दें कि बठिंडा सीट बादल परिवार की परंपरागत सीट है। यहां से पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और केंद्रीय राज्य मंत्री हरसिमरत कौर बादल चुनाव लड़ रही हैं। फिलहाल अकाली दल ने यहां से अपना प्रत्याशी अभी तक घोषित नहीं किया है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *