अमित शाह का बड़ा फैसला, ये नेता होगा गोवा का अगला CM, रात 11 बजे शपथ होगी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 382 शब्द|📅 18 Mar 2019

दो विधायक उपमुख्यमंत्री होंगे

नई दिल्ली। भाजपा के प्रमोद सावंत गोवा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सहयोगी दलों के साथ हुए समझौते के तहत भाजपा के गठबंधन सहयोगियों के दो विधायक उपमुख्यमंत्री होंगे।

सावंत अभी गोवा विधानसभा के अध्यक्ष है। वह मनोहर पर्रिकर का स्थान लेंगे, जिनका रविवार को निधन हो गया था। दो उपमुख्यमंत्री गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के विधायक सुदीन धावलीकर होंगे। गोवा सूचना विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक सोमवार रात 11 बजे अगले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

अपने सहयोगी दलों के साथ हुई कई बैठकों के बाद भाजपा राज्य में इस गतिरोध को दूर करने में सफल रही। पर्रिकर जब मुख्यमंत्री थे तो उस समय (उपमुख्यमंत्री पद) की इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, ”हम गठबंधन के सहयोगियों को राजी करने में सफल रहे और राज्य के लिए दो उपमुख्यमंत्रियों के फार्मूले को अंतिम रूप दिया।”

कांग्रेस 14 विधायकों के साथ राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के तीन, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के तीन और तीन निर्दलीय विधायकों के साथ भाजपा विधायकों की बैठक रविवार देर रात से अब तक कई बार हो चुकी थी ताकि पर्रिकर के उत्तराधिकारी पर आम राय बनाई जा सके।

पर्रिकर एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे थे जिसमें भाजपा, जीएफपी, एमजीपी और तीन निर्दलीय शामिल थे। इस समय कांग्रेस 14 विधायकों के साथ राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है। चालीस सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा के 12 विधायक हैं। भाजपा विधायक फ्रांसिस डिसूजा के निधन तथा रविवार को पर्रिकर के निधन और पिछले वर्ष कांग्रेस के दो विधायकों सुभाष शिरोडकर तथा दयानंद सोप्ते के इस्तीफों के कारण विधानसभा की क्षमता घटकर अब 36 हो गई है।

काफी समय से बीमार चल रहे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के रविवार को निधन के बाद भाजपा विधायकों और सहयोगियों में नया नेता चुनने को लेकर चर्चा चल रही थी। चर्चा का नेतृत्व करते हुए नये मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बनाने के लिये सोमवार अलसुबह गडकरी यहां पहुंचे। गडकरी के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी पणजी पहुंचे हैं।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *