जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का ‘शर्मनाक सच’, ‘सांसद बिकाऊ है’ स्टिंग में फंसे, अब टिकट का क्या होगा?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 446 शब्द|📅 19 Mar 2019

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में कांग्रेस के सांसद संतोख चौधरी रिपब्लिक भारत के स्टिंग में आ गए हैं। स्टिंग के अनुसार, चुनाव के लिए इन कांग्रेसी सांसद ने पैसे की मांग की। चुनावी फंड के बदले में ओबलीकेशन का दावा करते हुए चौधरी कैमरे में कैद हो गए हैं। आपको बता दें कि इस स्टिंग आपरेशन के बारे में ‘डेली संवाद’ किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है।

चुनाव नजदीक आते ही तमाम राजनीतिक दल तमाम तरह के ‘हथकंडों’ में जुट गए हैं। कहीं पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है तो कहीं पर प्रचार की रणनीति बनाई जा रही है। इन सबके बीच वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी के हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) के एक स्टिंग ने देश की राजनीति में ‘भूचाल’ ला दिया है।

इस स्टिंग के बाद कई नेताओं की ‘असली तस्वीर’ सामने आ गई है और फिलहाल ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है। बताया जाता है कि चुनाव आयोग भी इस स्टिंग को लेकर सक्रिय हो गया है। चुनाव आयोग का कहना है कि स्टिंग की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने ‘ऑपरेशन बिकाऊ सांसद’ के नाम से स्टिंग किया

दरअसल, ‘रिपब्लिक भारत’ की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने ‘ऑपरेशन बिकाऊ सांसद’ के नाम से स्टिंग किया है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि इसमें सांसदों का स्टिंग किया गया है और बताया गया है कि किस तरीके से ऐसे राजनेता पैसे के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं और किस तरीके से जनता के भरोसे का खून कर सकते हैं।

चुनावी फंड के बदले में ओबलीकेशन का दावा करते हुए चौधरी कैमरे में कैद हो गए हैं। आर पब्लिक टीवी ने स्टिंग ऑपरेशन में दावा किया है कि जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह चुनावी फंड के लिए किसी भी तरह की ओबलीकेशन देने के लिए तैयार हो गए।

उधर स्टिंग ऑपरेशन के बाद जालंधर की सियासत में जबरदस्त भूचाल आ गया है। सूत्रों की मानें तो चौधरी संतोख सिंह की टिकट कटनी तय हो गई है और अभी इस दौड़ में जालंधर बेस्ट से विधायक सुशील रिंकू ही मैदान में हैं। संतोख चौधरी की टिकट कटती है तो रिंकू को टिकट मिलना तय माना जा रहा है।

उधर, इस स्टिंग ऑपरेशन के बाद चौधरी संतोख सिंह ने इसे झूठा करार दिया है। चौधरी ने कहा कि जालंधर जाकर पूछिए कि मेरी इमेज कैसी है। मैं साफ छवि वाला सांसद हूं। मैने कैश लेने वाली कोई बात नहीं की। इस सिटंग को लेकर अभी तक कांग्रेस का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *