राहुल गांधी का चुनावी ऐलान, कांग्रेस की सरकार बनी तो गरीबों को देंगे इतना धन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 412 शब्द|📅 25 Mar 2019

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस (Congress) सरकार सत्ता में आती है तो देश के सबसे गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रुपये तक मिलेंगे। राहुल ने ये ऐलान यहां दिल्ली में पत्रकारवार्ता में किया। राहुल ने कहा कि देश के 5 करोड़ परिवार और करीब 25 करोड़ लोग इस फैसले से सीधे लाभार्थी होंगे। सभी हिसाब-किताब लगा लिया गया है और हम गरीबी को जड़ से मिटा देंगे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में ऐसी कोई योजना नहीं है।

राहुल ने कहा कि देश के 20 फीसदी सबसे गरीब परिवारों के खाते में 72 हजार रुपये तक प्रति साल भेजे जाएंगे। ताकि देश में गरीबी-अमीरी की खाई को पाटा जा सके। उन्होंने कहा कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी देश के सबसे अमीर लोगों का कर्ज माफ कर सकते हैं तो कांग्रेस पार्टी भी गरीब लोगों के खाते में पैसे डाल सकती है।

ऐसे काम करेगी ये योजना

राहुल ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी गरीब लोगों को न्याय देने का काम करने जा रही है। मैं जहां भी जाता हूं तो लोग मुझसे पूछते हैं कि न्यूनतम आय का दायरा क्या होगा और कितने लोगों को इसका लाभ मिलेगा। कांग्रेस चाहती है लोगों की न्यूनतम आमदनी 12 हजार रुपये महीना तक हो और ऐसा करने के लिए गरीब लोगों को सालाना 72 हजार रुपये तक सीधे खाते में भेजे जाएंगे। देश के सबसे गरीब 20 फीसदी परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

मान लीजिए अगर किसी परिवार की आय 6 हजार है तो कांग्रेस की सरकार बनने पर उसे 6 हजार रुपये और मिलेंगे, ताकि न्यूनतम आय 12 हजार रुपये हो जाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘अगर किसी की आमदनी 12000 रुपये से कम है तो हम उस व्यक्ति की आमदनी को 12000 रुपये तक पहुंचा देंगे। हम लोगों को गरीबी से निकालना चाहते हैं।’ राहुल ने ये भी स्पष्ट किया कि पहले ये योजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाई जाएगी, उसके बाद पूरे देश में लागू की जाएगी।

कई महीनों से चल रहा था योजना पर काम

राहुल ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी इस मामले को पिछले 4-5 महीनों से स्टडी कर रही है। दुनिया के बेहतर अर्थशास्त्रियों के जरिए पूरे विस्तार से इसका विश्लेषण किया है। ये ‘Fiscally Prudent Scheme’ होगी। इसको हम चरणबद्ध तरीके से लागू करेंगे। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम इस मामले पर काम कर रहे हैं।’

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *