आखिर सपना चौधरी किधर जा रही हैं? अब मनोज तिवारी के साथ फोटो वायरल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 431 शब्द|📅 25 Mar 2019

नई दिल्ली। फेमस हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आखिर किस पार्टी में जा रही हैं? दो दिनों में कन्फ्यूजन काफी बढ़ गया है। दरअसल, पहले तो उनकी तस्वीर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ आई थी और बताया गया कि वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं।

बाद में सपना ने साफ इनकार कर दिया और अब एक नई तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में सपना चौधरी दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और मशहूर भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के साथ दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के साथ लोग इस पर भी चर्चा कर रहे हैं कि आखिर सपना किस पार्टी में जा रही हैं।

मनोज तिवारी ने माना, कल हुई मुलाकात

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने स्वीकार किया है कि कल (रविवार) सपना से उनकी मुलाकात हुई है, दोनों ने साथ खाना भी खाया। ANI से बातचीत में उन्होंने बताया, ‘सपना ने कहा है कि वह आगे जो भी करेंगी मीडिया को बताएंगी। ऐसे में मैं क्या कहूं, जो होगा मीडिया में आएगा।’ मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सपना ने जिस प्रकार से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उन्होंने कभी कांग्रेस जॉइन नहीं की तो पुरानी फोटो को लेकर कैसे बात फैलाई गई?

आखिर सपना चौधरी किधर जा रही हैं? अब मनोज तिवारी के साथ फोटो वायरल

कांग्रेस पर निशाना

मनोज तिवारी ने कहा कि सपना चौधरी एक सुपरस्टार हैं और उनकी अनुमति के बगैर कांग्रेस ने फैला दिया कि वह शामिल हो गई हैं और वह प्रचार करेंगी। यह भी कहा गया कि वह मथुरा से चुनाव लड़ेंगी, यह सब बातें कांग्रेस और खासतौर से प्रियंका गांधी की तरफ से आना काफी दुखद है।

पहले आई थी प्रियंका संग तस्वीर

दरअसल, रविवार दोपहर में मामले में ट्विस्ट तब आ गया जब सपना चौधरी मीडिया के सामने आईं और कहा कि प्रियंका के साथ उनकी तस्वीर पुरानी है और उन्होंने कोई पार्टी जॉइन नहीं की है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी आगे किसी पार्टी में शामिल होने की कोई योजना नहीं है। हालांकि कुछ देर बाद कांग्रेस पार्टी ने सपना चौधरी का कथिततौर पर भरा हुआ फॉर्म दिखाते हुए दावा किया कि वह अपनी बहन के साथ खुद कांग्रेस की सदस्यता लेने आई थीं।

यूपी कांग्रेस सचिव नरेंद्र राठी के इस दावे को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि सपना की एक और तस्वीर सामने आ गई। सोमवार सुबह सामने आई तस्वीर में सपना चौधरी मशहूर भोजपुरी गायक और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के साथ दिख रही हैं। रविवार शाम में सपना ने मनोज तिवारी से मुलाकात की और दोनों ने साथ डिनर किया।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *