तबाही का नाम कांग्रेस है, इस तबाही को मत आने दीजिए : योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
9 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 10 मिनट पढ़ने का समय|📝 1,216 शब्द|📅 25 Mar 2019
  • योगी ने कहा – “उत्तर प्रदेश 74 पार”, पब्लिक बोली- “एक बार फिर मोदी सरकार”

  • उत्तर प्रदेश में गुंडे या तो जेल के अंदर हैं, या तो “राम नाम सत्य है” की यात्रा पर निकल चुके हैं

डेली संवाद, मथुरा
मथुरा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में तबाही का नाम कांग्रेस है, इस तबाही को मत आने दीजिए। राहुल गांधी किसानों से कहते हैं कि खेत में टाइल्स लगा देंगे, कांग्रेस हमारे अन्नदाता को तबाह करने में जुटी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आतंकवादियों को संरक्षण देती है, आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती है। लेकिन भाजपा सरकार आतंकवादियों को बिरयानी नहीं, बल्कि गोली खिलाती है। वे गोली चलाते हैं तो यहां से गोला भी दागा जाता है। ये कार्य सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मथुरा के विकास के लिए पांच साल में आपकी सांसद हेमा मालिनी 250 बार यहां की यात्रा कर चुकी हैं। जबकि लगातार कई बार से सांसद चुने जा रहे राहुल और सोनिया गांधी 250 बार अमेठी और रायबरेली नहीं गए होंगे। हेमा मालिनी यहां सेवा कर के खुद को धन्य मानती हैं।

योगी ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन जीरो में सिमटेगा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा-बसपा की सरकार में गुंडागर्दी चरम पर थी। उत्तर प्रदेश में दंगे, अराजकता, गुंडागर्दी का बोलबाला था। व्यापारियों से सपा-बसपा सरकार में गुंडा टैक्स वसूला जाता था। लेकिन केंद्र के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने तीन संकल्प लिया।

पहला लघु सीमांत किसानों का 1 लाख रुपए का कर्ज माफी, दूसरा अवैध बूचड़ खाने को बंद करना और तीसरा संकल्प प्रदेश में बहन और बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो का गठन करना। जिसे सफलतापूर्वक किया। इसका नतीजा यह है कि उत्तर प्रदेश में गुंडे या तो जेल के अंदर हैं, या तो वे “राम नाम सत्य है” की यात्रा पर निकल चुके हैं। सुशासन और सुरक्षा का कार्य केवल भाजपा की सरकार ही कर सकती है।

सपा-बसपा प्रदेश को फुटबाल बनाना चाहते थे, आज इन्हें फुटबाल जैसा ही नंबर दे दीजिए

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ये ब्रज क्षेत्र हम सब का पवित्र तीर्थ क्षेत्र है। इसके बारे में जब हम चर्चा करते हैं तो हम सबको लगता है कि हमारे पूर्व जन्मों का पुण्य है, जो इस क्षेत्र का दर्शन करने और विकास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, उससे जन्म और जीवन धन्य मानते हैं। योगी ने कहा सैलिब्रेटी के लिए कहा जाता है कि चुनाव जीतकर दोबारा नहीं आते, लेकिन हेमा मालिनी ने इस मिथक को तोड़ा। मथुरा की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ाया।

देश और दुनिया इस तीर्थ स्थल के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप को देखना चाहती है, उसी सोच को लेकर हमारी सरकार ने इन तीर्थ स्थलों के विकास का कार्य किया। सभी की अभिलाषा है कि मथुरा और वृन्दावन के पुरातन वैभव को देश और दुनिया में पुन: स्थापित कर सकें। इस दिशा में जो प्रयास प्रारंभ हुए हैं, वह जारी रहेगा।

मायावती को गन्ना किसानों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है

योगी ने कहा कि पिछली सरकार में बैठे लोग यहां चुनाव नहीं करवाना चाहते थे, हमारी सरकार ने नगर निगम बनाया, चुनाव भी करवाया। समग्र विकास के लिए हम काम कर रहे हैं। पिछली सरकारों के लिए विकास कार्य नामुमकिन था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उसे मुमकिन बनाया। जिससे आज गंगा मैया अविरल और निर्मल हुई हैं।

योगी ने कहा कि प्रयागराज कुंभ में 24 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए। हेमा मालिनी ने प्रयागराज और वाराणसी में अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। गंगा की पहली प्रस्तुति हेमा मालिनी ने वाराणसी में किया। यहां कई देशों के प्रवासियों ने इस अद्भुत कला के जरिए हमारी पुरातन संस्कृति को करीब से देखा। जिससे हर एक व्यक्ति अभिभूत हुआ।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे देश में 60 करोड़ लोगों को आय़ुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया। जनधन योजना के तहत 36 करोड़ परिवार का बैंक में एकाउंट खुलवाया गया। 12 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से सालाना 6 हजार रुपए मुहैया करवाया गया है। 7 करोड़ गरीबों को निशुल्क रसोई गैस मुहैया करवाई गई।

मथुरा-वृन्दावन का नाम सुनकर सपा-बसपा को करंट लगता था

उन्होंने कहा कि 9.50 करोड़ गरीबों को शौचालय प्रदान किया गया। 2.50 करोड़ लोगों को पीएम आवास योजना के तहत आवास मुहैया करवाया गया। सौभाग्य योजना में 4 करोड़ परिवार को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया गया, इसमें अकेले उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ लोगों को निशुल्क कनेक्शन मुहैया करवाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये मुमकिन कर दिखाया है। क्योंकि मोदी हैं तो मुमकिन है।

योगी ने कहा कि आप लोग समाजवादी पार्टी की करतूतों को अच्छी तरह से जानते हैं कि किस तरह से जवाहर बाग में कब्जा करवाया गया था। सपा ने कैसे गुंडागर्दी का साम्राज्य खड़ा किया था। आप लोग जानते हैं कि सपा-बसपा-कांग्रेस आई तो चोर-चोर मौसेरे भाई…।

  • योगी ने कहा कि इन लोगों के बीच कोई समन्वय नहीं है। इनके नेता एक दूसरे का मुंह नहीं देखना चाहते हैं, नाम नहीं लेना चाहते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरकर ये सभी इकट्ठे हो गए। जवाहर बाग में सपा ने जो गुंडागर्दी का कार्य किया, वह कार्य सपा सरकार प्रदेश में कर चुकी है। सपा की सरकार ने श्रीराम जन्म भूमि पर हमला करने वाले आतंकवादियों का मुकदमा वापस करने का प्रयास किया। लेकिन हमारी सरकार आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना जानती है।
  • योगी ने कहा कि बहन जी को इस बार फिर से विश्वास नहीं था, कि जनता उन्हें वोट देगी। क्योंकि सपा-बसपा दोनों विश्वास खो चुके हैं। इसलिए गठबंधन किया। सपा-बसपा-लोकदल मिलकर प्रदेश के संसाधनों को लूटने के लिए कार्य़ कर रहे हैं, लेकिन योगी प्रदेश में लूट खसोट नहीं होने देगा। योगी ने कहा कि ये वही लोग हैं, जो आपको बिजली नहीं देते थे। मथुरा-वृन्दावन का नाम सुनकर इन्हें करंट लगता था। अखिलेश ने कहा था कि सैफई में दुर्योधन की मूर्ति लगाएंगे। मायावती को तो अपनी मूर्ति लगाने से फुर्सत नहीं है।

योगी ने कहा कि बसपा सरकार ने 21 चीनी मिलों को बेचा था, हमने संकल्प लिया है कि हमारी सरकार इसे वापस लेकर चलाएगी। हम किसानों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। योगी ने कहा कि मायावती जी 2011 से लेकर 2018 तक के बकाया रकम को हमारी सरकार आने के बाद महज दो साल में गन्ना मूल्य का 57,800 करोड़ का भुगतान किया। इतना मायावती के पांच साल के कार्यकाल में नहीं हुआ था। मायावती को गन्ना किसानों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। मायावती ने चीनी मिलों को बेचकर किसान को तबाह किया था। इन्हीं किसानों की हाय ने मायावती को इस स्थिति में पहुंचा दिया।

जैसे गंगा जी के लिए कार्य हुआ है, वैसे ही यमुना मैया के लिए कार्य होगा

योगी ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन जीरो में सिमटेगा। क्योंकि ये लोग प्रदेश को फुटबाल बनाना चाहते थे, आज इसे फुटबाल जैसा ही नंबर दे दीजिए। मथुरा में नई डेयरी खुल रही है। जैसे गंगा जी के लिए कार्य हुआ है, वैसे ही यमुना मैया के लिए कार्य होगा। कांग्रेस और सपा-बसपा का पाप ही यमुना मैया की गंदगी है, इसे नरेंद्र मोदी की सरकार दूर करेगी।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *