मेरठ में प्रधानमंत्री का विपक्ष पर तंज, लोगों से पूछा-उन्हें सबूत चाहिए या सपूत, कहा- यूपी में योगी हैं तो लोग सुरक्षित हैं

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 858 शब्द|📅 28 Mar 2019

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूपी की क्रांतिधरा मेरठ से लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी रैली का शंखनाद किया। उन्होंने कहा 2019 का चुनाव क्रांतिधरा से शुरू करने के पीछे एक वजह है। 1857 में इसी जगह से स्वतंत्रता का बिगुल बजा था। यही कारण है कि नए भारत के निर्माण के लिए यहां से शुरुआत करने जा रहा हूं।

उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद हुए बसा टीकरी के लाल अजय कुमार को मंच से ही श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने चौधरी चरणसिंह को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले आशीर्वाद मांगा था। आपने भरपूर प्यार दिया। आपने आशीर्वाद दिया था। मैंने कहा था ब्याज सहित लौटाऊंगा। मैने जो काम किया है। उसका हिसाब भी दूंगा। अपना हिसाब दूंगा और दूसरों का हिसाब भी लूंगा। ये दोनों काम साथ साथ चलने वाले हैं। एक तरफ दमदार चौकीदार है जालसाजी वंशवाद है, दागदारों की भरमार है।

मेरठ में रैली के दौरान अपने विरोधियों पर पीएम मोदी जमकर बरसे। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सत्तर साल में गरीबों के खाते नहीं खुलवा पाए, वे खाते में पैसै कहां से डालेंगे। उन्होंने कहा कि जब ये महान मिलावटी लोग बैठे थे तब देश के अलग-अलग इलाकों में बम धमाके होते थे। ये महामिलावटी आतंकियों को सरंक्षण देते थे। उनकी जाति के आधार पर तय करते थे कि आतंकवादी को बचाना है या उसे सजा देनी है।

योगी जी की सरकार आई है, तब से गुंडों और बदमाशों में डर और भय है

उन्होंने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके राज में बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। मेरठ और पश्चिमी यूपी तो इनके कारनामों को भुगत चुका है। जब से योगी जी की सरकार आई है। तब से गुंडों और बदमाशों में डर और भय है। बेटियों के साथ अत्याचार करने वाले आज सौ बार सोचते हैं, क्योंकि आपके इस चौकीदार ने ऐसे लोगों को फांसी तक का प्रावधान कर दिया है।

उन्होंने कहा कि जो लोग इस चौकीदार को चुनौती देते थे। वे अब रो रहे हैं कि मोदी ने पाकिस्तान को घर में घुसकर क्यों मारा। मोदी ने यह क्यों किया, वह क्यों किया। विरोधियों में पाकिस्तान में मशहूर होने की होड़ लगी है। मैं देश की जनता से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या हमें सबूत चाहिए या फिर सपूत।

कोई भी राजनीतिक ताकत अपाके इस चौकीदार को नहीं डरा पाएगी

आप याद करिए 26 फरवरी की उस रात को यदि उस वक्त थोड़ी सी भी चूक हो जाती तो ये क्या करते, मेरे पुतले जलाते, मुझे गालियां देते। आप आश्वस्त रहिए मैं देश के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाने को हमेशा तैयार रहने वाला व्यक्ति हूं। कोई भी राजनीतिक ताकत अपाके इस चौकीदार को नहीं डरा पाएगी। उन्होंने कहा कि मैं क्यों किसी दबाव में आऊं? मेरे पास अपना है ही क्या, जो भी कुछ है इस देश ने दिया है।

पीएम ने राहुल गांधी के उन्हें थिएटर दिवस की बधाई देने वाले बयान पर कहा कि कुछ लोगों की बुद्धिमत्ता पर दुख होता है, जिन्हें ए-सैट को थिएटर का सेट समझ लिया। अंतरिक्ष की सफलता का भी इन्होंने मजाक बनाया। समझ नहीं आता कि ऐसे लोगों की बुद्धिमत्ता पर हंसें या फिर रोएं।

यूपी में सपा बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी ने गेस्ट हाउस कांड किया उसके ही साथ आज बहनजी खड़ी हैं। बुआ और बबुआ तक पहुंचने में दो लड़कों ने जो तेजी दिखाई है वह गजब है। यूपी में सब कुछ इतना जल्दी हो रहा है कि कुछ समझ ही नहीं आ रहा। उनका नारा था यूपी को लूटो बारी-बारी। बोर्ड को बदलने से दुकान नहीं बदलती। इनके लिए सत्ता से बड़ा कुछ नही है। ये सिर्फ जाति की राजनीति में लगे हुए हैं। यूपी के विकास से अखिलेश और मायावती को कोई नाता नहीं है।

सपा सरकार ने पैतीस हजार करोड़ रुपये का बकाया भुगतान योगी जी पर छोड़ दिया

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने पैतीस हजार करोड़ रुपये का बकाया भुगतान योगी जी पर छोड़ दिया। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आपके गन्ना भुगतान की एक-एक पाई चुकाई जाएगी। भाजपा सरकार में इस साल का पैसा इसी साल मिल रहा है।

उन्होंने सपा-रालोद-बसपा को सराब की संज्ञा देते हुए कहा कि अच्छी सेहत के लिए ‘सराब’ से बचना चाहिए। सराब सेहत के लिए हानिकारक होती है। अच्छे भारत के भविष्य के लिए हानिकारक है। नए भारत के लिए हानिकारक है। इसलिए सपा, रालोद और बसपा- इस सराब से बचकर रहें, क्योंकि यह आपको बर्बाद कर सकती है।

मुजफ्फरनगर के दंगों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार में लोग घर छोड़ने पर मजबूर थे और आज आरोपी जेल में बंद हैं। तीन तलाक पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इनकी सरकार में तीन तलाक का समर्थन करने वाली महिलाओं को वोट नहीं डालने दिया जाता था।

उन्होंने मेरठ की जनता से भाजपा को मतदान करने का आह्वान किया और कहा कि कांग्रेस को हटा दीजिए गरीबी अपने आप मिट जाएगी। मतदान बूथ पर जाकर कमल के निशान पर वोट करने की अपील के साथ पीएम मोदी ने अपने भाषण को विराम दिया।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *