महिला ड्रग इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, आरोपित ने खुद को भी मारी गोली

Daily Samvad
1 Min Read

मोहाली। खरड़ स्थित ड्रग्स फूड एंड केमिकल टेस्टिंग लेबोटरी में शुक्रवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, सुबह अचानक एक व्यक्ति आफिस में घुसा और उसने फायरिंग करनी शुरू कर दी। उसने महिला ड्रग इंस्पेक्टर नेहा पर एक के बाद एक फायर किए। इसके बाद वह भागने लगा। लोगों ने उसे दबोचा तो उसने खुद को भी गोली मार दी।

बताया जा रहा है कि बठिंडा निवासी महिंदर सिंह रोपड़ में मेडिकल शॉप चलाता है। कुछ समय पहले किन्हीं कारणों से महिंदर सिंह का लाइसेंस रद कर दिया गया था। आशंका जताई जी रही है कि इसी मामले में महिंदर ने महिला इंस्पेक्टर को निशाने पर लिया।

इंस्पेक्टर नेहा को गोली मारने के बाद महिंदर ने भागने की कोशिश की, लेकिन जब पकड़ा गया तो अपने सिर में गोली मार ली। नेहा को गोली लगने के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे PGI रेफर किया गया, लेकिन नेहा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, मोहिंदर ने भी PGI में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *