BJP अध्यक्ष अमित शाह बोले, गांधीनगर से चुनाव लड़ना मेरा सौभाग्य

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 370 शब्द|📅 30 Mar 2019

अहमदाबाद। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन से पहले एक रोड शो का आयोजन किया गया है.शाह ने रोड शो शुरू करने से लोगों को संबोधित किया. नामांकन से पहले जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में नांमाकन करने जा रहा हूं।

उन्होंने कहा कि मुझे आज 1982 के दिन याद आ रहे हैं. जब मैं यहां के एक छोटे से बूथ का बूथ अध्यक्ष था. उन्होंने कहा कि गांधीनगर से लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी सांसद रहे. मेरा सौभाग्य है कि भाजपा मुझे यहीं से सांसद बनाने जा रही है. भाजपा एक विचारधारा की पार्टी है. दीनदयाल जी के अंत्योदय के सिद्धांत पर आगे बढ़ने वाली पार्टी है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि आज देश के सामने सवाल है कि देश को सुरक्षा कौन दे सकता है. देश को सुरक्षा सिर्फ नरेन्द्र मोदी और एनडीए की सरकार दे सकती है. शाह के अलावा राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में भारत ने विश्व में अपना नाम ऊंचा किया है।

उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है गुजरात की जनता अमित शाह को जीत दिलाकर रहेगी. राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं. राहुल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चौकीदार प्योर है, उनका फिर से प्रधानमंत्री बनना श्योर है. वह हर समस्या का क्योर हैं।

लालकृष्ण आडवाणी की जगह पार्टी से शाह चुनाव लड़ रहे हैं

शाह के रोड शो में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिअद सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद हैं. एनडीए के शीर्ष नेताओं की इस मौजूदगी को शाह के लिए समर्थन और गठबंधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में उनकी स्वीकार्यता के तौर पर देखा जा रहा है. गांधीनगर सीट से इस बार भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की जगह पार्टी से शाह चुनाव लड़ रहे हैं।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *