अकाली दल ने इस महिला नेता को बनाया उम्मीदवार, पंजाब डैमोक्रेटिक अलायंस ने भी घोषित किए प्रत्याशी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर
महिला अकाली दल की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर खडूरसाहिब लोकसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की उम्मीदवार होंगी। यह घोषणा पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने आज तरनतारन जिले के भिखीविंड तथा खेमकरण हलके में आयोजित रैली को संबोधित करते हुये की।

शिअद ने लोकसभा की तेरह सीटों में से एक पर घोषणा कर दी है तथा शेष नौ पर उम्मीदवारों की घोषणा जल्द कर दी जायेगी। तीन सीटें उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के हिस्से में आती हैं। इस सीट पर पिछली बार पार्टी के वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह ब्रहमपुरा जीते थे।

विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के लिये उन्होंने पार्टी के प्रधान सुखबीर बादल को जिम्मेदार बताते हुये पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद बादल के खिलाफ पार्टी में बगावत तेज हो गयी तथा तीन सांसद ब्रहमपुरा के बाद सांसद सुखदेव ढींडसा ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया और सांसद शेरसिंह घुबाया पार्टी छोड़ कांग्रेेस में शामिल हो गये।

पंजाब डेमोक्रेटिक अलाइंस ने अपने सात उम्मीदवार घोषित किये

अब तक पंजाब डेमोक्रेटिक अलाइंस ने अपने सात उम्मीदवार घोषित किये हैं। इस अलाइंस में बहुजन समाज पार्टी भाकपा, लोक इंसाफ पार्टी, रिवोल्यूशनरी मार्कसिस्ट पार्टी आफ इंडिया, सांसद डा. धर्मवीर गांधी की पार्टी नवां पंजाब पार्टी, और विधायक सुखपाल खेहरा की पार्टी पंजाब एकता पार्टी शामिल है। गठबंधन के बीच बारह सीटों पर सहमति हो गयी जिसमें से कल ही सात सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *