इनोसैंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन में त्रिवेणी-2019 इंटर कालेज प्रतियोगिता का आयोजन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर 
इनोसैंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन ने त्रिवेणी-2019 थ्री जेनरेशन टीचर्स-मीट, इंटर कालेज प्रतियोगिताएं आयोजित की। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन प्रख्यात शिक्षाविदों, शिक्षा कालेजों के प्राचार्यों और आई.सी.टी. में राष्ट्रपति अवार्डी द्वारा किया गया। एजुकेशन क्विज में लायलपुर खालसा कालेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमैन, जालन्धर ने प्रथम ट्रॉफी हासिल की।

गुरु नानक कालेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमैन, कपूरथला ने दूसरा स्थान हासिल किया। एम.के कालेज ऑफ एजुकेशन जालन्धर ने तीसरा स्थान हासिल किया और पठानकोट कालेज ऑफ एजुकेशन पठानकोट ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। पावर प्वाइंट प्रस्तुति में पैराडाइज कालेज ऑफ एजुकेशन ने पहला स्थान हासिल किया, गुरु नानक कालेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमैन, कपूरथला ने दूसरा स्थान हासिल किया।

सी.टी. कालेज ऑफ एजुकेशन, मकसूदां ने तीसरा स्थान हासिल किया और सिडाना इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, अमृतसर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। पोस्टर प्रस्तुतीकरण में गुरु नानक कालेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमैन, कपूरथला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लायलपुर खालसा कालेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमैन, जालन्धर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

कमला नेहरू कालेज ऑफ एजुकेशन फगवाड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि आराधना बौरी कार्यकारी निदेशिका (कालेजिज़) बौरी मैमोरियल एजुकेशन एंड मेडिकल ट्रस्ट ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रिंसीपल डा. अरजिन्द्र सिंह ने विजेताओं को बधाई दी।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *