नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की 16वीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें छह उम्मीदवारों के नाम हैं। मुंबई उत्तर-पूर्व से किरीट सोमैया का टिकट काटकर मनोज कोटक को दिया गया है। रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह उतरेंगे। आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ को टिकट दिया गया है।
फिरोजाबाद से चंद्र सिंह जादौन, मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्य और मछलीशहर से वीपी सरोज को उम्मीदवार बनाया गया है। निरहुआ कुछ दिन पहले ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे। तभी से उन्हें आजमगढ़ से टिकट दिए जाने की चर्चा थी। यहां उनकी टक्कर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से होगी।
उधर, इस लिस्ट में किरीट सोमैया का नाम न होना सभी को चौंका रहा है। सोमैया के नाम पर शिव सेना ने आपत्ति जताई थी। वह मुंबई उत्तर-पूर्व से मौजूदा सांसद हैं। उनकी छवि बेदाग मानी जाती है और कई बड़े मुद्दों को वह संसद में उठा चुके हैं।
हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।







