योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के घोषणापत्र को बताया ‘ढकोसला’

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 741 शब्द|📅 03 Apr 2019

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मेरठ पहुंचे। यहां सबसे पहले वह होटल ब्रावुरा में आयोजित प्रबुद्ध जन की गोष्ठी में शामिल हुए और गोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों के दौरान देश के अंदर किए गए सार्थक प्रयासों का परिणाम है कि भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। मैं कह सकता हूं कि भारत अगले तीन वर्षों में देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं हर एक व्यक्ति से कि भारत का विकास होता है, देश सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनता है तो देश का सम्मान बढ़ता है। तो फिर प्रधानमंत्री की नीतियों पर प्रश्न क्यों। उन्होंने कहा कि 21,21 और 23 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया। विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 76 देशों से साढ़े सात हजार प्रवासी भारतवंशी आए।

सीएम योगी ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर बात करते हुए कहा, ऐसा लगता है जैसे शहरी नक्सलियों ने कांग्रेस के अंदर घुसपैठ करके कांग्रेस पार्टी को हाईजैक कर लिया हो और ऐसा शर्मनाक दृश्य देश के सामने कांग्रेस और उसके सहयोगी दल पैदा करना चाहते हैं।

गरीबी आतंकवाद बेरोजगारी के लिए केवल कांग्रेस जिम्मेदार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के सामने मोदी एकमात्र विकल्प है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र ढकोसला है। अराजकतावाद को बढ़ावा देता है। अलगाववाद- आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा देश में गरीबी आतंकवाद बेरोजगारी के लिए केवल कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र अराजकता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा की चुनाव में प्रबुद्ध जनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह चुनाव तय करेगा कि देश को कहां ले जाना है। गौरव के साथ देश को आगे बढ़ाना है। यह प्रधानमंत्री का चुनाव है और देश के सामने मोदी का कोई विकल्प नहीं है। सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है।

सीएम योगी किनौनी क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे

उन्होंने कुंभ और कांवड़ मेले की चर्चा की कहा कि कांग्रेस के समय में कॉमनवेल्थ गेम हुए थे, जिसमें 70000 करोड़ का घोटाला हुआ जबकि कुंभ मेले में मात्र 4000 करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं और इसे वैश्विक बनाया गया। प्रबुद्ध जन की गोष्ठी को संबोधित करने के बाद सीएम योगी किनौनी क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।

किनौनी में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस सपा बसपा के अलावा राष्ट्रीय लोक दल पर निशाना साधा। कहा कि मुजफ्फरनगर में दो जाट नौजवानों की हत्या कर दी गई थी और वहां दंगे हुए थे लेकिन सब जानते हैं कि चौधरी अजीत सिंह दंगाइयों के पक्ष में खड़े थे।

बागपत संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सिवालखास स्थित गांव किनौनी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र से ही उसकी मंशा का पता चलता है। वह फौज की शक्ति कम करना चाहती है और आतंकियों की ताकत को बढ़ाना चाहती है। सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र करते हुए वह बोले कि जिस तरह भगवान हनुमान ने लंका में घुसकर उसे जला डाला था। ठीक उसी तरह का कार्य आज हमारी सेना के जवान कर रहे हैं।

राष्ट्रीय लोक दल पर सीधे निशाना साधा

उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल पर सीधे निशाना साधा। चौधरी चरण सिंह को उन्होंने महान किसान नेता बताया। साथ ही चौधरी अजीत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह के पुत्र और पोते में कोई गुण नहीं। उन्हें तो यह नहीं पता की चीनी आम के पेड़ पर लगती है या लिप्टस के पेड़ पर। रमाला चीनी मिल के विस्तारीकरण के समय उन्होंने कहा था कि विस्तारीकरण की जरूरत नहीं चीनी का पौधा लगा देंगे जिससे चीनी पैदा हो जाएगी।

सीएम बोले की मुजफ्फरनगर दंगों के समय दंगाइयों के पक्ष में खड़े होकर अजीत सिंह ने विरासत को कलंकित करने का कार्य किया। रैली के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियां भी योगी ने गिनाईं। साथ ही कावड़ यात्रा का भी जिक्र किया कहा कि कावड़ यात्रा हमने सकुशल संपन्न कराई। डीजे भी बजा घंटा घड़ियाल भी बजे।

कानून व्यवस्था पर बोलते हुए योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में जो रावण और कंस की औलाद है या तो जेल में है या राम-नाम सत्य की राह पर निकल गई है। इस सरकार में आज बहन-बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित है सपा-बसपा सरकार में यह मुमकिन नहीं था।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *