इस भाजपा नेता ने कांग्रेस के मेनोफेस्टो को बताया पाकिस्तान का घोषणा पत्र, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 03 Apr 2019

शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रदेश बीजेपी ने घोषणा पत्र के बहाने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. इसी क्रम में बीजेपी प्रवक्ता राम कुमार ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को पाकिस्तान का घोषणा पत्र बताया है. बता दें कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में राजद्रोह कानून हटाने के वादे पर राजनीतिक बवाल बढ़ता ही जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस विषय पर हिमाचल बीजेपी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को पाकिस्तान के राजनीतिक दल का घोषणा पत्र बताया है. प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता राम कुमार ने इसमें अस्पा और घाटी से सेना हटाने को भी देश विरोधी बताया है।

कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र में राजद्रोह कानून हटाने और कश्मीर से अफस्पा यानी आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट हटाने के मुद्दे पर हिमाचल बीजेपी ने तीखा हमला किया है. प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता राम कुमार ने इन वादों के आधार पर कांग्रेस के घोषणा पत्र को पाकिस्तान की किसी राजनीतिक पार्टी का घोषणा पत्र करार दिया है।

राम कुमार ने इससे सेना का मनोबल खराब कर देश विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने की कांग्रेसी साजिश बताया है. राम कुमार ने कश्मीर घाटी से सेना कम करने के कांग्रेसी वादे को भी देश विरोधी बताया है। हिमाचल बीजेपी प्रवक्ता राम कुमार का कहना है कि कांग्रेस के इस मेनिफेस्टो को पढ़ने के बाद लगता है कि ये हिंदुस्तान के किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि पाकिस्तान के किसी राजनीतिक पार्टी का घोषणा पत्र लगता है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *