राहुल गांधी को पीएम बनाने के प्रचार अभियान में MLA सुशील रिंकू ने बांटे पंपलेट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 313 शब्द|📅 03 Apr 2019

डेली संवाद, जालंधर
फुटबाल चौक के पास विधायक सुशील रिंकू ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी को पीएम बनाने को लेकर प्रचार अभियान चलाया। उन्होंने राहगीरों को मोदी के 2014 में किए वादों के पंपलेट बांटे। उन्होंने कहा कि एक-एक वादा पढ़ो, जिसे मोदी ने कभी भी पूरा नहीं किया।

मोदी से जब भी इन वादों के बारे पूछा जाता है तो वह अपने जवाब में धार्मिक मुद्दे जोड़ लेते हैं। रिंकू ने कहा कि मोदी भ्रष्टाचार की बात करते हैं, लेकिन वह बताएं कि कल ही अरुणाचल प्रदेश में जहां बीजेपी की सरकार है वहां मुख्यमंत्री के काफिले से 1करोड़ 80 लाख रुपए कैसे प्राप्त हुए।

सारे देश में चुनावों पर मोदी द्वारा बेहिसाब पैसा खर्च किया जा रहा है। देश की जनता यहां मोदी से रोजगार व्यवसाय व रोजी रोटी के ऊपर सवाल पूछती है। वहीं मोदी जी उनको धार्मिक भावनाओं में उलझा कर 2019 का इलेक्शन चुनाव जीतना चाहते हैं। लेकिन भारत की जनता जुमलेबाजी को अच्छी तरीके से समझ चुकी है। वह इस बार बीजेपी मोदी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी उनकी सरकार नहीं बनने देंगे।

भारत की जनता के दिलों में आक्रोश है

राहुल गांधी को पीएम बनाने के प्रचार अभियान में MLA सुशील रिंकू ने बांटे पंपलेट

रिंकू ने कहा आज भारत की जनता के दिलों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भली-भांति जानती है की 2014 और 2019 के इन 5 साल के बीच में जितनी देश की अर्थव्यवस्था पीछे गई हैं इतनी शायद कभी गई हो।

रिंकू ने कहा कि मनमोहन सिंह ने अपने 10 साल के कार्यकाल में 6 ऐम्स कितने आईआईटी और औद्योगिक संस्थानों का निर्माण किया वहीं बीजेपी की मोदी सरकार ने खाली लोगों को जुमलेबाजी करी व लोगों को झूठे प्रलोभन दिया। इस मौके पर मेजर सिंह, कौंसलर सुनीता रिंकू, जगदीश समराय, ओंकार राजीव, अश्वनी जारंगल समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *