पंजाब में सियासी तूफान, नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेसियों से संपर्क कटा, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 430 शब्द|📅 03 Apr 2019

चंडीगढ़। पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पिछले करीब 20 दिनों से सारे काम छोड़कर चुपचाप बैठे हुए हैं, उनका कांग्रेस में किसी नेता से कोई संपर्क भी नहीं है. ऐसी जानकारी उनसे जुड़े सूत्रों ने दी है. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस से नाराजगी की अब उनके पास एक और वजह है, सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को उनकी पसंद की चंडीगढ़ सीट से टिकट देने से कांग्रेस ने मना कर दिया।

इस सीट से कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता पवन बंसल को उम्मीदवार बनाया है. पहले चर्चा थी कि नवजोत कौर को अमृतसर सीट से टिकट दिया जा सकता है, जहां से अमरिंदर सिंह ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के अरुण जेटली को हराया था. लेकिन इन चर्चाओं पर भी तब विराम लग गया जब मंगलवार रात कांग्रेस ने अमृतसर लोकसभा सीट से गुरजीत सिंह ओजला को टिकट दे दिया।

नवजोत सिंह सिद्धू ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी थी

साल 2014 में अमृतसर से अरुण जेटली को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी थी. सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया था. बताया जा रहा है कि मोगा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में उन्हें बोलने के लिए आमंत्रित नहीं करने पर भी वह नाराज हैं. इसके साथ ही उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि वह इस बात से भी नाराज हैं कि वह छत्तीसगढ़ के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं हैं, हालांकि वह देश भर में चुनाव प्रचार की मांग में बने हुए हैं।

पिछले कुछ महीनों में नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के रिश्तों में खटास आई है. इसके पीछे नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान और वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान पर दिए गया बयान है. देश के बजाय इमरान खान के साथ अपनी दोस्ती को तवज्जो देने पर पार्टी ने कथित तौर पर उन पर कुछ बंदिशें लगा दीं।

ये रहे कांग्रेस के उम्मीदवार

बता दें, कांग्रेस ने मंगलवार देर रात अपने 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. कांग्रेस ने पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री परणीत कौर को पटियाला लोकसभा सीट से मंगलवार को टिकट दिया. वहीं गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़, अमृतसर से गुरजीत सिंह ओजला, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू और जालंधर से संतोष सिंह चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. होशियारपुर से पार्टी ने राजकुमार छब्बेवाल को टिकट दिया है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *