राहुल गांधी बोले- ‘चुनाव के बाद जांच, जेल में होगा चौकीदार’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नागपुर। आगामी लोकसभा चुनाव में ‘चौकीदार’ पर चर्चा जैसे-जैसे तेजी पकड़ रही है, सरकार और विपक्ष अपने तरीके से उसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर ताजा हमला बोला है। उन्होंने ‘चौकीदार चोर है’ के नारे को दोहराते हुए दावा किया है कि चुनाव के बाद ‘चोरी’ की जांच होगी और ‘चौकीदार’ जेल में होगा।

राहुल नागपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘किसी मजदूर के घर के बाहर चौकीदार नहीं होता, लेकिन अनिल अंबानी के घर के बाहर हजारों चौकीदार हैं। चोरी के पैसे की चौकीदारी करने के लिए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘कोई छोटी-मोटी चोरी नहीं हुई है। मैं आपको बता रहा हूं कि चुनाव के बाद जांच होगी और जेल में दूसरा चौकीदार होगा। जेल के बाहर दूसरे चौकीदार होते हैं।

राहुल ने इस दौरान पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को राफेल सौदे में भ्रष्टाचार होने की बात पता होने का दावा भी किया। उन्होंने एक रैली में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लड़ाकू विमान खरीद सौदे में बदलाव किया, जिसकी वजह से इसके दाम बढ़ गए। उन्होंने कहा, ‘रक्षा मंत्रालय का दस्तावेज बताता है कि नरेंद्र मोदी ने मूल सौदे में बदलाव किया और एक विमान 1600 करोड़ रुपये में खरीदा।’

राफेल मुद्दे पर अनिल अंबानी को निशाना बनाते हुए गांधी ने कहा कि रक्षा निर्माण में उद्योगपति की विशेषज्ञता नहीं है, उनका व्यवसाय विफल हो गया और उनके पास पैसे नहीं है, फिर भी उन्हें ‘सबसे बड़ा’ रक्षा ठेका मिला। उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षी ‘न्याय’ योजना को विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करने के बाद ही अंतिम रूप दिया गया।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *