भाजपा पूरे विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है : राकेश राठौर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भाजपा द्वारा मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस- रमन पब्बी

डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, दीनदयाल उपाध्याय भवन, (जंज घर) में पार्टी की समृद्धि और खुशहाली के लिए हवन यज्ञ किया गया।

मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व विधायक कृष्णदेव भंडारी, मनोरंजन कालिया, विनोद शर्मा, मनीष विज उपस्थित हुए। भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस चैत्र नवरात्रि और भारतीय नव वर्ष के शुभारंभ पर आए हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी तब पार्टी के दो सांसद थे और पार्टी का वोट प्रतिशत 3 परसेंट था और आज भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनकर उभरी है। आज पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी के 13 करोड़ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम है, जिसने आज भारतीय जनता पार्टी को इतना शिखर पर पहुंचाया है।

भारत देश की पहचान पूरे विश्व में प्रखर हुई है

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से ही भारत देश की पहचान पूरे विश्व में प्रखर हुई है उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा ही है कि जिसमें यह सिखाया जाता है कि सबसे पहले देश उसके बाद पार्टी और उसके बाद हम उन्होंने कहा कि यह वक्त चुनावों का वक्त है और आज हम सब कार्यकर्ताओं का सबसे पहला कर्तव्य यही बनता है कि हम इस चुनावों में अपनी पूरी लगन से मेहनत कर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचंड बहुमत से विजय बना कर सरकार बनाएं।

कार्यक्रम में सुभाष सूद, राजीव ढींगरा, राजू मागो, परवीन शर्मा, भगवंत प्रभाकर, दविंदर कालिया, प्रवीण हांडा, विक्की जुल्का, सुदेश भगत, करण सदी, हरजिंदर सिंह बाबू, गोपाल कृष्ण सोनी, किशन लाल शर्मा, अजय जगोता, बहन सीमा साहनी, कंचन शर्मा, सुखजिंदर कौर चट्ठा,रितु कौशल, बीना शर्मा,प्रवीण भारती, रंजीत आर्य उपस्थित थे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *