संतोख चौधरी को झटका : जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधानों के साथ कार्यकर्ता पहुंचे केपी के घर, ये मंत्री भी पहुंचे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के मौजूदा सांसद संतोख चौधरी को अपने ही नेताओं व कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर केपी ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है, तो दूसरी तरफ अब जिला कांग्रेस के तीन पूर्व प्रधान भी चौधरी का साथ छोड़ते नजर आ रहे हैं।

शनिवार को कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया, अरुण वालिया समेत अन्य नेता मोहिंदर केपी से मुलाकात कर सियासी समीकरण तैयार की है। दलजीत सिंह आहलूवालिया के साथ जिला कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल थे। माना जा रहा है कि केपी और आहलूवालिया की मीटिंग कई मायनों में चौधरी के घातक साबित हो सकती है।

आहलूवालिया की अगुवाई में मोहिंदर केपी से अशोक गुप्ता, सतनाम सिंह बिट्टा, मनोज अग्रवाल आदि के मुलाकात से संतोख चौधरी की सियासी डगर खतरों से खाली नहीं है। ऊपर से दोआबा के युवा औऱ दलित विधायक सुशील रिंकू का खेमा भी चौधरी का सहयोग नहीं करेगा, क्योंकि रिंकू खुद टिकट की दौड़ में थे। अब देखना यह है कि चौधरी क्या इन सभी झंझावतों से उबर कर अपनी सीट निकालने में सफल हो सकते हैं।

केपी के घर पहुंचे ये मंत्री

मोहिंदर सिंह केपी को मनाने के लिए देर शाम कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर रंधावा सुखी और उनके विधायक परगट सिंह भी पहुंचे। इस दौरान केपी ने दो टूक कहा है कि उनके साथ पार्टी ने अन्याय किया। उन्होंने उनकी बात नहीं मानी।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *