कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ, TRS का हाथ ओवैसी बन्धुओं के साथ है : योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टीआरएस तेलंगाना में फिर से निजामशाही स्थापित करना चाहती है

पेद्दापल्ली/येल्लारेड्डी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज तेलंगाना के दो जिलों में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील करते हुए कांग्रेस, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) पर जमकर हमला बोला।

पेद्दापल्ली में योगी ने कहा कि तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकाल को देखकर ऐसा लगता है, जैसे यह लोग तेलंगाना में फिर से निजामशाही को स्थापित कर के लोगों को अपना गुलाम बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी स्थिति में टीआरएस के षड्यंत्र को सफल नहीं होने देना है। भगवान राम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरा क्षेत्र मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की साधना की यादों से भरा पड़ा है। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का एक महत्वपूर्ण कालखंड इन क्षेत्रों में बिताया है और इसीलिए इस धरती पर आकर आनंद की अनुभूति हो रही है।

एआईएमआईएम और टीआरएस गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए योगी ने कहा कि टीआरएस की सहयोगी एआईएमआईएम को भारत विरोधी वक्तव्यों और भारत विरोधी कृत्यों के कारण जाना जाता है। यह गठबंधन तेलंगाना के साथ-साथ भारत की सुरक्षा के लिए भी गंभीर संकट खड़ा करने वाला है।

टीआरएस की सरकार ओवैसी बन्धुओं की पिछलग्गू बन चुकी है

योगी ने कहा कि टीआरएस 12 परसेंट मुस्लिम आरक्षण की घोषणा करती है। मुस्लिम आरक्षण संविधान विरोधी है। उन्होंने मोदी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 10% आर्थिक आधार पर आरक्षण का प्रावधान किया।

येल्लारेड्डी में योगी ने कहा कि देश 2019 के लोकसभा चुनावों का सामना कर रहा है। नरेन्द्र मोदी जी की लीडरशिप में भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” के स्लोगन के साथ आपके बीच आई है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और टीआरएस जैसे दल हैं। जिसमें कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ, टीआरएस का हाथ ओवैसी बन्धुओं के साथ है। आप अनुमान लगा सकते हैं कि इनकी दिशा क्या है, एक नकारात्मक दिशा है, जो भारत को विकास नहीं, विनाश के गर्त में ले जाना चाहते हैं।

ओवैसी बन्धुओं का पिछलग्गू बनने का मतलब देश की सुरक्षा में सेंध लगाना

योगी ने कहा कि टीडीपी, कांग्रेस और टीआरएस समेत सभी दल नकारात्मक, आतंकवाद समर्थक, नक्सलवाद समर्थक, अलगाववाद समर्थक और विकास विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सेना, अर्धसैनिक बलों के जवानों और वैज्ञानिकों के हाथों को बांधकर रखा। उन्हें पॉवर नहीं दी थी कि वह आतकंवाद और नक्सलवाद का मुकाबला कर सकें।

वैज्ञानिकों को कार्य करने की स्वतंत्रता नहीं दी थी कि वह परीक्षण कर पाएं। आज आप लोग देख रहे हैं कि भरतीय जनता पार्टी की सरकार में कभी म्यांमार, कभी पाकिस्तान की सीमा में सर्जिकल स्ट्राइक होता है, तो कभी एयर स्ट्राइक के जरिए आतंकवादी कैम्पों को नष्ट करने का कार्य किया जाता है।

योगी ने कहा कि आपने पांच वर्षों में देखा होगा कि टीआरएस सरकार ने ना किसानों की कर्ज माफी की, ना भगीरथी योजना के तहत राज्य के प्रत्येक गांव तक पीने का पानी पहुंचा पाई, ना ही वह यहां पर रोजगार दे पाने में सफल हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि टीआरएस के सत्ता में आने के बाद एक परिवार सदस्यों द्वारा राज्य में आराजकता पैदा करके भू माफिया, वन माफिया और खनन माफिया को प्रश्रय दिया जा रहा है।

योगी ने कहा कि सबसे बड़े माफिया ओवैसी बन्धू हैं, जो भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य कर रहे हैं, उन ओवैसी बन्धु के साथ मिलकर टीआरएस यहां पर सेंध लगाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में टीआरएस की सरकार ओवैसी बन्धु की पिछलग्गू बन चुकी है। ओवैसी बन्धुओं का पिछलग्गू बनने का मतलब देश की सुरक्षा में सेंध लगाना और यहां पर माफिया राज को पुन: जीवत करना है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *