एनटी रामाराव ने महान आंध्र का जो सपना देखा था, उसमें कांग्रेस मुक्त भारत भी था: योगी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कांग्रेस और टीडीपी परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले दल हैं

श्रीकालहस्ति। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार अभियान के तहत आज श्रीकालहस्ति जिले में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा।

कांग्रेस और तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) पर हमला करते हुए योगी ने कहा कि एनटी रामा राव ने एक विकसित और महान आंध्र का जो सपना देखा था, उसमें कांग्रेस मुक्त भारत भी था। लेकिन टीडीपी का कांग्रेस के साथ गठबंधन करना यह साबित करता है कि टीडीपी अब अवसरवादी राजनीति करने लगी है, जिसका उद्देश्य आंध्र का विकास करना नहीं, बल्कि अपना और अपने वंश एवं परिवार का विकास करना रह गया है।

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आंध्र में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि चाहे चित्तूर जिले का राष्ट्रीय राजमार्ग हो, सेतू भारत योजना, तिरुपति एयरपोर्ट का विस्तारीकरण, स्मार्ट सिटी के तौर पर तिरुपति का विकास, आईआईटी तिरुपति की स्थापना, अमृत योजना के तहत कालहस्ति में 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था, कालहस्ती में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ शूगर रिसर्च की स्थापना करना, ऐसे अनेक विकास परख कार्य केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यहां के लिए किए हैं।

टीडीपी सरकार ने किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार किया है

कांग्रेस और टीडीपी पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस और टीडीपी परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले दल हैं। भारतीय जनता पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा कि ये सब भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता थे, जो आज सर्वोच्च पदों तक पहुंचे हैं। जबकि कांग्रेस और टीडीपी में यह संभव नहीं है। उनकी पार्टी में सर्वोच्च पद पर उनके परिवार का व्यक्ति ही पहुंचता है।

योगी ने कहा कि टीडीपी की सरकार के कार्यकाल को आपने देखा होगा कि यहां की सरकार ने किसी भी योजना को ईमानदारी से लागू नहीं किया है। उन्होंने गलेरु नागरी हदनीवा सिचाईं योजना और डेयरी उद्योग का जिक्र करते हुए कहा कि टीडीपी सरकार ने किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार किया है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *