लोकसभा चुनाव: हमले में RSS नेता घायल, गार्ड की मौत, तनाव के बाद लगा कर्फ्यू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में अस्पताल को आतंकी हमले का निशाना बनाया गया है. इस हमले में आरएसएस से जुड़े एक नेता को टारगेट किया गया है. हमले में नेता चंद्रकांत गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जबकि उनके बॉडीगार्ड की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि हमलावर ने बुर्का पहना हुआ था. अटैक के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं, जिसके मद्देनजर कर्फ्यू लगा दिया गया है।

किश्तवाड़ के अलावा डोडा और भद्रवाह में कर्फ्यू लगा दिया है. यह इलाका सांप्रदायिक तौर पर काफी संवेदनशील माना जाता है. ऐसे में एक हिंदू नेता पर अस्पताल के अंदर आतंकी हमले ने माहौल तनावपूर्ण बना दिया है।

यह हमला अस्पताल के अंदर ओपीडी में किया गया है. यहां चंद्रकांत अपने बॉडीगार्ड के साथ मौजूद थे. इसी दौरान बुर्का पहने हुए एक व्यक्ति ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में चंद्रकांत जख्मी हो गए, जबकि उनके बॉडीगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई. चंद्रकांत की हालत गंभीर बनी हुई है. इसके साथ ही हमलावर बॉडीगार्ड का हथियार भी छीनकर फरार हो गया।

जैसे ही अस्पताल के अंदर यह हमला किया गया, उससे वहां अफरा-तफरी मच गई. इसी माहौल के बीच हमलावर मौके से फरार होने में भी कामयाब हो गया. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बुर्का पहने हमलावर कोई पुरुष था या महिला. फिलहाल, पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है. बताया जा रहा है कि अस्पताल के बाहर पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी भी की जा रही है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *