सपा-बसपा और कांग्रेस नेताओं को अली पर तो हमें है बजरंगबली पर विश्वास : योगी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर की रैली का जिक्र करते हुए कहा कि जब गठबंधन के नेताओं को अली पर विश्वास है और वह अली-अली कर रहे हैं, तो हम भी बजरंगबली के अनुयायी हैं और हमें बजरंगबली पर विश्वास है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पश्चिम में कोई दंगा नहीं कर सकता, कोई गुंडागर्दी नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि हमने सरकार बनने के बाद एक ही संकल्प लिया था कि अपराधियों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करना है और हमने किया। आज अपराधी जेल में हैं या फिर राम नाम सत्य है कि यात्रा पर निकल चुके हैं। लेकिन यह काम सपा और बसपा ने नहीं किया, उन्होंने अपराधियों को संरक्षण दिया। भाजपा सरकार ने 23 करोड़ जनता को सुरक्षा की गारंटी दी है।

कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ

उन्होंने कहा कि देश का भविष्य कांग्रेस नहीं बना सकती। कांग्रेस का घोषणा पत्र देखकर लगता है कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। केरल में नामांकन के दौरान कांग्रेस का झंडा नहीं था बल्कि मुस्लिम लीग का झंडा साथ था। सपा, बसपा और रालोद को भी देश की सुरक्षा और अखंडता से मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि दो दिन पहले सहारनपुर में मायावती ने अपने भाषण में कहा है कि हमें केवल मुस्लिम वोट मिल जाए। अगर उन्हें अली पर विश्वास है तो हमें बजरंगबली पर विश्वास है। गठबंधन वाले मान चुके हैं कि बजरंगबली के अनुयायी उन्हें बदर्शत नहीं करेंगे, इसलिए वह अली-अली चिल्लाकर हरा वायरस फिर से भेजना चाहते हैं। लेकिन हरे वायरस की चपेट में पश्चिम को लाने की आवश्यकता नहीं है। पूरब से हम पहले ही हरे वायरस का सफाया कर चुके हैं। हरा वायरस खतरनाक है। मायावती यहां के दलितों से खिलवाड़ करना चाहती हैं।

सुरक्षा की गारंटी भाजपा ही उपलब्ध करा रही है

सीएम योगी ने आगे कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे के समय यह सब कहां थे, जब लोग मारे जा रहे थे। तब वह दंगाइयों के सथ खड़े होकर ऐसी ही भाषा का प्रयोग कर रहे थे, जैसा सहारनपुर के मंच से किया। सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। सुरक्षा की गारंटी भाजपा ही उपलब्ध करा रही है। विरोधियों को कष्ट होता है कि मोदी देश के दुश्मनों को घर में घुसकर क्यों मार रहे हैं। वह उनके प्रति सॉफ्ट हैं। कांग्रेस आतंकियों को बिरयानी खिलाती है तो सपा उनके मुकदमे वापस लेती है।

योगी ने कहा कि मैं अपील करने आया हूं कि यह गठबंधन भ्रष्टाचार का गठबंधन है। सुरक्षा में सेंध लगाने वाला और अपराधियों को संरक्षण देने वाला गठबंधन है। यह अराजकता पैदा करना चाहता है। अपराधियों से सरकार सख्ती से निपट रही है। 2019 का चुनाव है आपको निर्णय करना है कि आपको किसके साथ जाना है। आपकी उपस्थिति प्रमाणित करती है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत रही है। आप सभी जुट जाओ और संकल्प लो कि 11 को पहले मतदान करना है और बाद में जलपान करना है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *