डांसर नोरा फतेही का अंगद के साथ ब्रेकअप पर बड़ा खुलासा, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही इन दिनों अपने करियर में काफी अच्छे दौर से गुजर रही हैं हालांकि उनकी लव लाइफ अक्सर ही फैंस के बीच चर्चाओं में रहती है. नोरा फतेही अंगद बेदी को डेट करने को लेकर काफी सुर्खियों में रह चुकी हैं. हालांकि नोरा या अंगद दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशन के बारे में पब्लिकली बात नहीं की लेकिन अब पहली बार नोरा ने अपने रिलेशन और लव लाइफ के बारे में खुलकर सामने आई हैं।

नेहा और अंगद को लेकर ऐसी खबरें खूब रही कि नेहा धूपिया से शादी करने से पहले अंगद बेदी नोरा फतेही को डेट कर रहे थे हालांकि अंगद ने नोरा को चीट किया जिसके कारण नोरा ने इस रिलेशन को खत्म कर दिया था. नोरा ने हाल ही में जूम से अपने रिलेशन के बारे में खुलकर बातचीत की है और कई हैरान कर देने वाले खुलासे भी किए हैं।

मैं लगभग दो महीनों तक तनाव में थी

इस बारे में बात करते हुए नोरा ने कहा, “. नोरा ने कहा कि सभी लड़कियां कभी ना कभी एक बार उस दौर से गुजरती हैं. मेरे लिए वो थोड़ा मुश्किल था क्योंकि मैं उसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं कर थी और मैं काफी परेशान हो गई थी। नोरा ने इसके आगे कहा, “मैं लगभग दो महीनों तक तनाव में थी लेकिन मैं ये कह सकती हूं कि उस अनुभव ने मुझे काफी हद तक बदल कर रख दिया था।

ऐसा भी समय था जब मैं अपने करियर को लेकर निराश हो चली थी लेकिन जब वो ब्रेकअप हुआ तो मुझमें एक बार फिर हिम्मत आई और मैं अपने करियर को लेकर एक बार फिर पैशनेट हो गई थी. मैं काम करना चाहती थी और मैं सबको गलत साबित करना चाहती थी. यही कारण है कि मैं कभी उस ब्रेकअप को लेकर रिग्रेट नहीं करती हूं क्योंकि अगर वो ब्रेकअप नहीं होता तो मेरा पैशन लौटकर नहीं आता जिसकी मुझे काफी समय से तलाश थी।

आपको बता दें कि नोरा ने पिछले कुछ समय में कई सुपरहिट गाने बॉलीवुड को दिए हैं और उनके करियर ग्राफ में जबरदस्त उछाल आया है वहीं अंगद और नेहा ने शादी रचा ली है और दोनों को एक बेटी भी है. उन्होंने इस बच्ची का नाम मेहर रखा है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *