एयरपोर्ट पर खड़े चॉपर से टकराया विमान, दो की मौत पांच घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

काठमांडू। नेपाल के तेनजिंग हिलरी लुकला एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, यहां एक विमान खड़े हुए चॉपर से जा टकराया। हादसे में मौके पर ही दो लोगोंं की मौत हो गई ,जबकि पांच लोगों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। इस खबर का हर अपडेट पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। खबरों के मुताबिक मारे गए लोगों में एक पुलिस अधिकारी भी था। घायलों को इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया है।

मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि हादसा उस वक्त हुआ जब विमान उड़ान भरने वाला थई। बता दें कि 1964 में बनाया गया यह हवाई अड्डा, मजबूत टेलविंड और छोटे रनवे के कारण दुनिया के सबसे खतरनाक हवाई अड्डों में से एक है।

गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी में हेलिकॉप्टर हादसा हुआ था जिसमें नेपाल के पर्यटन मंत्री रबींद्र अधिकारी सहित पर्यटन व्यवसायी आंग त्सरिंग शेरपा, सुरक्षा अधिकारी अर्जुन घिमिरे, नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय के अवर सचिव युबराज दहल, नेपाल नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) के डिप्टी डायरेक्टर जनरल बीरेंद्र श्रेष्ठ, सीएएएन इंजीनियर ध्रुब दास भोछिभया और पायलट प्रभाकर केसी की मौत हो गई थी।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *