जो लोग भगवान श्रीराम और श्री कृष्ण को नहीं मानते थे, आज बजरंग बली की शरण में आ गए हैं : योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
पहले चरण में जिन 8 सीटों पर मतदान हुआ है, वहां से सपा-बसपा-रालोद और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा

डेली संवाद, अमरोहा/अलीगढ/मैनपुरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले चरण में जिन 8 सीटों पर मतदान हुआ है, वहां से सपा-बसपा-रालोद और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। ये सभी 8 सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि मायावती भी अब बजरंगबली के प्रति आस्था दिखा रही हैं। जो लोग भगवान श्रीराम और श्री कृष्ण को नहीं मानते थे आज वे लोग बजरंग बली की शरण में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि देश नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहता है। आज से पांच साल पहले देश की जनता को ‘सबका साथ-सबका विकास’ का नारा दिया था, आज वह हकीकत में बदला है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अमरोहा, अलीगढ़ और मैनपुरी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने देश के शोषित वंचितों की आवाज़ को बुलंद करने वाले बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को कोटि कोटि नमन एवं सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कल ही पूरे देश ने राम नवमी के पर्व को बहुत धूम धाम से मनाया और आज पूरा देश वैशाखी के पर्व को भी भव्यता के साथ मना रहा है।

मायावती भी अब बजरंगबली के प्रति आस्था दिखा रही हैं

योगी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के संसाधनों में पहला हक मुसलमानों का है। कांग्रेस ने देश में हमेशा मजहब और पंथ के आधार पर राजनीति की है। लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने सबके विकास की नीति पर कार्य किया। भाजपा सरकार ने गरीब को रसोई गैस, आवास और इज्जतघर दिए।

मुद्रा योजना से लाभ दिया। किसानों के कर्जे माफ किए गए, पीएम किसान सम्मान निधि समेत कई तरह की योजनाओं से किसानों को लाभान्वित किया गया। आज उसी की परिणाम है कि जाति की दीवार टूट गईं। जो काम सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए नामुमकिन था, वह मोदी ने मुमकिन कर दिया। मोदी है तो मुमकिन है।

देश के लोग नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहते हैं

योगी ने कहा कि आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद को मोदी सरकार ने मुंहतोड़ जवाब दिया। फिर चाहे डोकलाम में चीन की साजिश हो या फिर पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवाद पर प्रहार करना, मोदी सरकार ने चीन और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चीन और पाकिस्तान पर हमला पसंद नहीं है, उनका घोषणा पत्र देश द्रोहियों के लिए तैयार किया गया है।

एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह के सपा से बीजेपी में शामिल होने की घटना का जिक्र करते हुए योगी ने कहा की वीरेंद्र सिंह की घर की महिलाएं कहती हैं कि कहां गुंडों का झंडा लेकर घूम रहे हो, इसलिए हम बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं। सपा के झंडे का मतलब गुंडों का झंडा, बसपा के झंडे का मतलब भ्रष्टाचार की अगुवाई करने वाला झंडा। योगी ने कहा कि यहां के नागरिकों को अजित सिंह से पूछना चाहिए, जब मुजफ्फरनगर में दंगे हो रहे थे तो वे कहां और किसके साथ थे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *