प्रेमी संग भागी युवती से दरिंदगी, गांव वालों ने सुनाया तुगलकी फरमान, करना पड़ा ये काम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ में गांववालों के एक और तुगलकी फरमान ने मानवता को शर्मसार किया है। विवाहित महिला को गांववालों ने तुगलकी फरमान के तहत पति को कंधे पर उठाकर पूरे गांव में घुमाने की सजा दे दी। इतना ही नहीं, इस दौरान गांव के कुछ युवा और बुजुर्ग पीड़ित महिला के आसपास डांस करते और सेल्फी लेते भी दिखे।

इस मामले का विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल विडियो में साफ दिख रहा है कि महिला अपने कंधे पर पति को लेकर चल रही है और आसपास खड़े दर्जनों गांव के लोग उस पर फब्तियां कस रहे हैं। कुछ लोग डांस कर रहे हैं तो कुछ इसे कैमरे में कैद करने में जुटे हैं

आरोपियों की पहचान हुई, दो गिरफ्तार

उधर, झाबुआ के एसपी विनीत जैन ने कहा, ‘वायरल विडियो जैसे ही हमारे सामने आया, हमने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की। हमने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। दो आरोपी गिरफ्तार भी हो गए हैं। फिलहाल हम महिला का बयान भी दर्ज कर रहे हैं।’

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *