डिप्स कालेज के वोटर अभियान में हस्ताक्षर, रैली तथा ह्यूमन चेन के जरिए संदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स कालेज को-एजुकेशनल ढिलवां में पंजाब वोटर जागरुकता द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत डी.सी कम डी.ई.ओ कपूरथला दविंन्द्र पाल सिंह खरबंदा के नेतृत्व में व ए.आर.ओ कम एस.डी.एम सकत्तर सिंह बल भूलथ के दिशानिर्देशानुसार विभिन्न गतिवितियां आयोजित की जा रही है।

तीसरे दिन 10 अप्रैल 19 को हस्ताक्षर आभियान के नाम रहा। जिसमें कालेज से सभी अध्यापकों तथा विद्यार्थियों ने चुनाव संबंधी बैनर पर अपने हस्ताक्षर किए तथा सभी ने वोट डालने की शपथ ग्रहण की। 11 अप्रैल का दिन रैली तथा ह्यूमन चेन के नाम रहा। जिसमें कालेज के विद्यार्थियों ने परिसर के आस-पास के क्षेत्र तथा बाजारों में रैली निकाली तथा लोगों को अपना बहुमूल्य वोट डालने के लिए प्ररित किया।

इस दौरान बच्चों ने हाथों में विभिन्न प्रकार के पोस्टर थे जिसमें देश् की तरक्की तथा वोट से संबंधित विभिन्न संदेश लिखे गए। इसी के साथ विद्यार्थियों ने हयूमन चेन से वोट को लिखा। इस दौरान कालेज की को-आर्डीनेटर हरप्रीत कौर ने सभी विद्यार्थियों को कहा कि वह घर जाकर भी अपने पड़ोसियों तथा संबंधियों को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान कालेंज का सारा स्टाफ भी उपस्थित था।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *