#MeToo : प्रियंका चोपड़ा ने कहा- जब वे जवान थीं तो उनका भी यौन शोषण हुआ था

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। बॉलिवुड में पिछले दिनों #MeToo की बयार चली। अब प्रियंका चोपड़ा ने भी स्वीकार किया है कि वह भी अपने शुरुआती दिनों में सेक्शुअल हैरसमेंट की समस्या को फेस कर चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने घटना के बारे में ज्यादा कुछ खुलकर नहीं कहा है।

न्यू यॉर्क में आयोजित 10वें वार्षिक Women in the World Summit में प्रियंका ने सेक्शुअल हैरसमेंट को लेकर बातें कही। उन्होंने कहा, ‘महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न एक आम बात बन चुकी थी, लेकिन अब हमने एक-दूसरे को जो सपॉर्ट दिया है तो लोगों के पास हमारा मुंह बंद करने की ताकत नहीं बची। …और यह एक आश्चर्यजनक और पावरफुल चीज देखने को मिल रही है।’

इस समिट में जब प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सेक्शुअल हैरसमेंट की समस्या को फेस किया है? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘यहां मौजूद हर किसी ने संभवत: इसे फेस किया होगा क्योंकि यह महिलाओं के साथ घटने वाली आम बात हो चुकी थी। हमने पहले भी आवाज उठाई थी, बस फर्क इतना था कि तब कोई सुनता नहीं था। अब मेरे पास एक कहानी है तो मुझे नहीं लगता कि मैं अकेली हूं और न ही मैं इसे लेकर शर्मिंदा हूं।’

यह तब हुआ जब मैं काफी यंग थी

प्रियंका ने #MeToo पर अपने साथ घटी इस घटना के बारे में अपने पिछले इंटरव्यू में बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है अगर लोग मीटू मूवमेंट को केवल बॉलिवुड से ही जोड़कर सीमित रखते हैं तो वे गलत समझ रहे।

ऐसा नहीं कि केवल फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी चीजें होती हैं। हर जॉब में होती है। जो मेरे साथ हुआ है, वह बहुत पहले हुआ है। यह तब हुआ जब मैं काफी यंग थी। मुझे लगता है लोग सोच रहे हैं यह हालिया घटना है और वे जानना चाह रहे हैं कि मैं इस बारे में क्यों नहीं बोल रही… इसे लोकर लोगों को बहुत सी उम्मीदें हैं। हमारे देश की हर महिला ने इसे भुगता होगा और मुझे यकीन है कि हर कोई पब्लिकली इस बारे में बात करना नहीं चाहतीं।’

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *