रामपुर में हो रहा द्रौपदी का चीर हरण, भीष्म की तरह मौन न साधें मुलायम, पढ़ें सुषमा का Twitt

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के प्रचार में राजनीतिक जंग तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के दिग्गज और रामपुर से उम्मीदवार आजम खां के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है. पहले महिला आयोग ने आजम खां से जवाब तलब किया और अब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उन्हें खरी-खरी सुनाई है. सुषमा ने ट्वीट कर लिखा कि रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा है, मुलायम सिंह मौन साधने की गलती ना करें।

सुषमा स्वराज ने सोमवार सुबह ट्वीट किया कि मुलायम भाई, आप समाजवादी पार्टी के पितामह हैं. आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा है, आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती ना करें।

क्या बोले थे आजम खां?

बता दें कि रामपुर में अपने संबोधन के दौरान आजम खां ने बिना नाम लिए भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार जया प्रदा पर निशाना साधा था. आजम ने कहा था, ‘जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिनसे प्रतिनिधित्व कराया…उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनका अंडरवियर खाकी रंग का है।’

बाद में दी सफाई

हालांकि, आजम खां ने बाद में सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने अपने संबोधन में किसी का नाम नहीं लिया है. अगर कोई ये सिद्ध कर दे कि उन्होंने किसी का नाम लेकर निशाना साधा है, तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

पहले भी होती रही है जुबानी जंग

समाजवादी पार्टी के नेता की इस बयान की हर तरफ आलोचना हो रही थी, राष्ट्रीय महिला आयोग भी समाजवादी पार्टी को इस पर नोटिस भेजने की तैयारी में हैं. गौरतलब है कि आजम खां और जया प्रदा में काफी लंबे समय से जुबानी जंग जारी है. इससे पहले जया प्रदा ने आरोप लगाया था कि जिसको हमने भाई कहा था, वो हमें नाचने वाली कह रहा है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *