स्पा सैंटर में एसे चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, बार-बार बदली जाती थी लड़कियां

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियाला। हरियाणा के कैथल जिले में सैक्स रैकेट चलाने के बाद पटियाला के ओमेक्स मॉल में भी सैक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पानीपत निवासी आरोपितों ने पहले कैथल में अपना धंधा शुरू किया था। यहां पर इन्हें स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा सुरक्षित तरीके से चलाने का आइडिया मिला तो इन लोगों ने पटियाला जिले को सॉफ्ट टारगेट मानते हुए ओमेक्स मॉल में दुकान खरीद ली।

कैथल में धंधा बंद करने के बाद करीब डेढ़ साल पहले इन लोगों ने ओमेक्स मॉल में दुकान का एग्रीमेंट किया था, जिसके बाद द न्यू इरा स्पा सेंटर के नाम पर धंधा खोल लिया। खुद को सुरक्षित रखने के लिए इन लोगों ने हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल सहित पंजाब के अन्य जिलों की लड़कियों को बुलाया। लड़कियां बार-बार बदल दी जाती थीं, ताकि इनके धंधे का भेद न खुले।

आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया

कुछ दिन पहले पुलिस का एक मुखबिर इस स्पा सेंटर का ग्राहक बनकर पहुंचा, जिसने बारीकी से नजर रखने के बाद पुलिस को सूचना दे दी। इस गुप्त सूचना पर रविवार को कोतवाली व लाहौरी गेट थाना पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर छापा मारा और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना कोतवाली इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने रविवार दोपहर छापा मारकर न्यू ईरा स्पा सेंटर से पांच लड़कियों व एक मैनेजर को रंगे हाथ काबू किया। गिरफ्तार लड़कियां पंजाब, दिल्ली, हरियाणा व पश्चिम बंगाल की थीं। मामले में स्पा के मैनेजर अमित कुमार, मालिक जोगिंदर सिंह निवासी पानीपत के अलावा पांचों लड़कियों पर केस दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस ने अमित कुमार की गिरफ्तारी की है, जिसे सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। अमित स्पा सेंटर में करीब छह महीने से काम कर रहा था। अभी तक पुलिस को आरोपित ने इतनी ही जानकारी दी है, जबकि स्पा में सैक्स रैकेट करीब डेढ़ साल से ही चल रहा था।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *