CM योगी पहुंचे काशी, संकट मोचन का दर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रद्धालुओं ने जयश्री राम और बजरंगबली के उद्घोष के साथ योगी आदित्यनाथ का किया स्वागत

डेली संवाद, वाराणसी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी पहुंच गए। वाराणसी में योगी के स्वागत के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। यहां जय श्रीराम और बजरंगबली के उदघोष के साथ लोगों ने योगी का स्वागत किया। योगी जैसे ही वाराणसी के संकट मोचन मंदिर पहुंचे, चारों तरफ से जयश्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगने लगे। मुख्यमंत्री योगी ने आम लोगों के साथ बजरंगबली जी का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

चुनाव आयोग द्वारा 72 घंटे के चुनाव प्रचार पर रोक लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी पिछले तीन दिनों से बजरंगबली के मंदिरों पहुंच कर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। पहले दिन जहां योगी ने लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर में पाठ किया था, वहीं दूसरे दिन योगी जी अयोध्या और शाम को देवीपाटन मंदिर पहुंचे। तीसरे दिन गुरुवार को योगी जी वाराणसी में संकट मोचन मंदिर में पूजा औऱ हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही मंदिर की परिक्रमा भी की।

योगी का स्वागत संकट मोचन मंदिर के महंत विश्वंभर नाथ मिश्रा और उनके भाई डॉ. बीएन मिश्रा ने किया। योगी ने महंत परिवार से बातचीत करते हुए कहा कि कि मेरी बहुत दिनों से बजरंगबली के दरबार में आने की इच्छा थी। लेकिन समय अभाव के कारण नहीं आ सका। संकट मोचन मंदिर में योगी जी ने श्रद्धालुओं के साथ दर्शन करने आई एक नन्ही बच्ची से हालचाल पूछा। बच्ची ने योगी के हर सवाल का जवाब दिया।

गड़वा घाट के गौशाला में गायों को गुड़ और केले खिलाया

संकट मोचन मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी गड़वा घाट पर पहुंचे और वहां के महंत से मुलाकात की। योगी ने इस दौरान गड़वा घाट के गौशाला में गायों को गुड़ और केला खिलाया। योगी यहां आश्रम में बनी समाधि का दर्शन कर संतों को नमन भी किया। आश्रम में संत सरनानंद से मुलाकात की। आश्रम में संतो ने योगी को अंगवस्त्र और रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत किया। पीठाधीश्वर स्वामी सद्गुरु सरनानंद महाराज से मुलाकात की, करबद्ध प्रणाम किया और आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व मेयर अमरनाथ से मिलने उनके घर पहुंचे। वहां उन्होंने घर के सबसे छोटे बच्चे से बातचीत। बच्चे ने फोटो करवाने के लिए तो कहा, तो योगी ने फौरन बच्चे का साथ फोटो खिंचवाया। इस दौरान योगी ने बीमार चल रहे अमरनाथ का हालचाल पूछा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि अमरनाथ यादव का उपचार पीजीआई में करवाया जाएगा। अमरनाथ यादव के परिवार वालों ने कहा कि उनके घर में योगी का चरण पड़ा, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह देवीपाटन मंदिर के गौशाला पहुंचे और गायों को चारा खिलाया। उसके बाद योगी वहां थारू बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *