तरनतारन। पंजाब के तरनतारन के खेमकरन सेक्टर की बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है. सीमा से सटे रतोके गांव में बीती रात एक पाकिस्तान ड्रोन के दिखाई देने पर बीएसएफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इसे एयर स्ट्राइक गन से निशाना बनाया।
बिजली और इंटरनेट सेवा बंद
गांव के सरपंच लखबीर सिंह के मुताबिक उन्होंने खुद ड्रोन को देखा जिसके बाद फायरिंग होने लगी देर रात गांव सहित आसपास के सरहदी गांवों में ब्लैक आउट कर दिया गया और इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई थी. जिन्हें दोबारा सुबह फिर बहाल कर दिया गया फिलहाल सुबह गांव के लोग दोबारा अपनी दिनचर्या में लग गए हैं।
हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।









