कांग्रेस के 20 MLA सरकार से खुश नहीं, किसी भी वक्‍त ले सकते हैं बड़ा फैसला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरू। कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्‍पा ने कहा कि राज्‍य की मौजूदा जेडीएस-कांग्रेस सरकार से कांग्रेस के 20 से अधिक विधायक खुश नहीं हैं. वे किसी भी वक्‍त कोई भी निर्णय ले सकते हैं. इंतजार कीजिए, देखिए क्‍या होता है?

सत्‍तापक्ष के भीतर उठ रहे बागी सुरों के बीच पिछले दिनों कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि कर्नाटक में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है. परमेश्वर ने कहा कि गठबंधन सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल को पूरा करेगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया के लिए एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में बयान दिए जाने को भी मौजूदा समय में ‘असंगत’ करार दिया. उन्होंने कहा कि उम्मीदवार चुनने के लिए पार्टी में एक प्रणाली है. परमेश्वर ने कहा कि कुछ अवांछित लोग चुनाव में जाने के बारे में खबरें फैला रहे हैं. कोई चुनाव के लिए तैयार नहीं है. कलबुर्गी में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमने पांच साल तक सरकार चलाने के इरादे से एक गठबंधन बनाया है और हम कार्यकाल पूरा करेंगे।

सिद्धरमैया ने कहा- कुर्सी खाली नहीं

इस बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने राज्य के मुख्यमंत्री में बदलाव की किसी भी संभावना से बुधवार को इनकार किया और कहा कि कई कांग्रेस नेता उन्हें ‘‘प्रेमवश’’ मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं. सिद्धरमैया ने हुबली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘वे (कांग्रेसजन) अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं लेकिन क्या यह अब संभव है? कुर्सी अब खाली नहीं है और (जदएस नेता)कुमारस्वामी मुख्यमंत्री हैं. मैं कैसे मुख्यमंत्री बन सकता हूं? उन्होंने कहा, ‘‘कुछ मेरे प्रति अपने प्रेम की वजह से ऐसा कह रहे हैं. क्या ऐसा कहना गलत है?

कांग्रेस के एक वर्ग द्वारा सिद्धरमैया को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने पर जोर डाले जाने के बीच उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने बुधवार को कुमारस्वामी के साथ मुलाकात की थी, जिस दौरान उन्होंने इस घटनाक्रम पर कथित रूप से चर्चा की. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कुमारस्वामी ने उनसे (कांग्रेस नेताओं से) पार्टी के नेताओं को मुख्यमंत्री के पद को लकर सार्वजनिक रूप से बयान देने से रोकने को कहा क्योंकि इससे सरकार और उनके लिए असहज स्थिति पैदा हो रही है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *