डिप्स भोगपुर में पूल पार्टी आयोजित, बच्चों ने जमकर उठाया लुत्फ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स स्कूल भोगपुर के प्रांगण में टाईनी टाट्स के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी नन्हें मुन्नों ने मस्ती से भरे इस माहौल में स्विमिंग कास्ट्यूम पहन कर इस गतिविधि का आनंद लिया। गतिविधि का आयोजन विद्यार्थियों के दिमाग से पढ़ाई के स्ट्रैस को कम करते हुए माहौल को हलका करने तथा अवकाश का आनंद प्राप्त करने उदेश्य को मुख्य रखते हुए किया गया।

जिसमें विद्यार्थियों के लिए स्पैलश पूल पार्टी का आयोजन भी किया गया। जिसमें उन्होंने पानी के अंदर विभिन्न गतिविधियां करते हुए इस दिन का आनंद लिया। अध्यापकों ने विद्यार्थियों को बताया गया कि जहां पानी हमे गर्मी से रहात दिलाता हैं वही इसमें अधिक रहने से या अधिक शरारते करने से हमारे लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है ।इसलिए हमें पानी के महत्व को समझते हुए ही इसका प्रयोग करना चाहिए।

इस दौरान स्कूल की प्रिंसीपल रमिंदर कौर ने सभी विद्यार्थियों को कहा कि इस गतिविधि का आयोजन विद्यार्थियों को परीक्षाओं के उपरांत एक मस्ती भरा माहौल देने के लिए आयोजित करवाया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों की स्कूल के प्रति रूची को बनाए रखती है । उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करवाते रहेंगे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *