मायावती का PM पर जुबानी हमला, कहा-मोदी के पास जाते हैं BJP नेता, तो डरती हैं पत्नियां

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। अलवर गैंगरेप को लेकर बीएसपी चीफ मायावती और पीएम नरेंद्र मोदी में आरोप-प्रत्यारोप अब तीखा होता जा रहा है। मायावती ने अब पीएम मोदी पर निजी हमला किया है। माया ने कहा कि पीएम मोदी बहन और पत्नियों की इज्जत करना क्या जानेंगे जब वह अपनी पत्नी को राजनीतिक लाभ के लिए छोड़ चुके हैं। इतना ही नहीं बीएसपी चीफ ने यह भी कहा कि बीजेपी नेताओं की पत्नियां अपने पतियों के मोदी के करीब जाने से डरती हैं। माया के इस हमले पर बीजेपी ने पलटवार किया और माया के परिवारवाद पर निशाना साधा। बीजेपी ने कहा कि आखिर मोदी से इतनी घृणा क्यों? क्या इसलिए कि उन्होंने परिवार से ज्यादा देश को परिवार माना?

मोदी कर रहे घिनौनी राजनीति: माया

मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘नरेंद्र मोदी पहले अलवर दलित महिला उत्पीड़न घटना को लेकर चुप थे लेकिन मेरे बोलने के तुंरत बाद से इसकी आड़ में अपनी घिनौनी घृणित राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं ताकि चुनाव में उनकी पार्टी को फायदा पहुंचे। यह बेहद शर्मनाक है। वह दूसरों की बहन, बेटी और पत्नी की इज्जत कैसे कर सकते हैं जब वह अपनी बेकसूर पत्नी को ही छोड़ चुके हैं।’

बीजेपी ने किया पलटवार

बीजेपी ने भी तुरंत पलटवार करते हुए मायावती को आड़े हाथ लिया। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने ट्वीट कर माया को परिवारवाद पर घेरा। उन्होंने कहा, ‘जिन शब्दों का प्रयोग उन्होंने PM के लिए किया …बहुत तकलीफ होती है ..आखिर ये कैसी सोच है? …मोदी जी से इतनी घृणा? ..क्यों? ..अपने परिवार से ज्यादा देश को परिवार माना इसलिए? ..मायावती जी आपके लिए आपका भाई बड़ा है ..मोदी जी के लिए देश बड़ा है।

बीजेपी नेताओं की पत्नियां घबराती हैं: माया

मायावती ने आगे कहा,’मुझे तो ये भी मालूम चला है कि बीजेपी में खासकर विवाहित महिलाएं अपने आदमियों को मोदी के नजदीक जाते देख कर यह सोचकर काफी ज्यादा घबराती रहती हैं कि कहीं यह मोदी अपनी औरत की तरह हमें भी अपने पति से अलग न करवा दें।’ उन्होंने कहा कि दलित वर्ग को अभी तक न्याय मिला है। इससे पहले दलितों पर जो अत्याचार हुए उस पर इन्होंने कभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस्तीफा नहीं मांगा।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *