कैनेडियन डैलीगेट्स पहुंचा डिप्स इंस्टीट्यूट, मैनेजमैंट के साथ साझे किए विचार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
द इसैंशियल स्किल ग्रुप के प्रतिनिधि माईकल हरकाज तथा क्लीयरपोट इंटरनैश्नल कैनेडा के मैनेजिंग पार्टनर लायल टॉमी ने डिप्स मैनेजमैंट के एम.डी तरविंदर सिंह, सी.ए.ओ रमनीक सिंह तथा सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा के साथ एक विशेष मुलाकात की। जिसमें कैनेडा से आए डैलीगेट्स का भव्य स्वागत डिप्स स्कूल अर्बन एस्टेट के प्रांगण में किया गया।

इस दौरान उन्होंने डिप्स मैनेजमैंट के सदस्यों के साथ अपने उदेश्य सांझे किए तथा उनके साथ कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। बातचीत दौरान माईकल ने बताया कि वह कैनेडा में डिप्स के कई होनहार विद्यार्थियों से मिले तथा उनके डिप्स के प्रति अनुभवों के बारे में जाना।

सैमीनार तथा कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है – रमनीक

डिप्स श्रंखला के सी.ए.ओ रमनीक सिंह ने बताया कि किस प्रकार डिप्स के विभिन्न स्कूलों बी.एड कालेजों, आई.एम.टी संस्थान तथा को एजुकेशनल कालेजों में उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान की जाती है। समय समय पर शिक्षा के नामी गिरामी शिक्षाविदों द्वारा अध्यापकों के लिए सैमीनार तथा कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है, तांकि शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे निरंतर बदलाव व नएं शैक्षिक नियमों कायदों के बारे में अध्यापकों का ज्ञान सटीक रहे।

क्लीयरपोट इंटरनैश्नल के लायल टॉमी ने बताया कि कैनेडा कि सरकार के द्वारा बच्चों के सुनहरी भविष्य के लिए नए-नए रास्ते खोले जा रहे हैं, तांकि विश्व के खास तौर पर एशियाई मूल के विद्यार्थियों को विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित अवसर मिले। डिप्स चेन की सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा ने शिष्ट मंडल को डिप्स चेन उपलब्धियों तथा गतिविधियों के बारे में भी अवगत करवाया।

जिनसे बच्चों में आत्मविश्वास, सामान्य ज्ञान, हर मुश्किल को समझदारी से सुलझाने की सूझ-समझ प्रदान की जाती है। इस सुअवसर पर सरगुन सरोए ने कहा कि शिक्षा संस्थानों का आपसी विचार-विमर्श नई सोच और नएं आयामों को प्रोत्साहित करता है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *