बंगाल में हिंसा के बाद योगी आदित्यनाथ की दहाड़- ‘ममता दीदी’ यह तुम्हारी एक्सपाइरी डेट है

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बारासात। बंगाल के बारासात में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ममता की सरकार दंगे भड़का रही है इसकी एक्सपाइरी डेट निश्चित है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने अमित शाह के रोड शो में जो हमला किया, इस सरकार की अंतिम ताबूत बनने जा रही है। इनको सिर छिपाने की जगह नहीं मिलेगी। पश्चिम बंगाल की अत्याचारी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

बारासात में मंच से उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को ललकारा कि अमित शाह की रैली के दौरान की गई हिंसा ‘ममता’ की आखिरी गलती है। जिस तरह से आज पश्चिम बंगाल में हत्या, लूटपाट, बलात्कार और दंगे हो रहे हैं, कभी सपा-बसपा की सरकारों में उत्तर प्रदेश में भी यह सब हुआ करता था। लेकिन, दो साल पहले जब उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो, हमने सबसे पहले प्रदेश को अपराध मुक्त करने के लिए अभियान चलाया।

योगी आदित्यनाथ ने विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने को लेकर भी ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टीएमसी जिनको समर्थन कर रही है, वे लोग मूर्ति पूजा को नहीं मानते हैं। टीएमसी के गुंडे ही मूर्ति को तोड़ रहे हैं, इन्होंने ही ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ा है। ये लोग जय श्री राम के नारे पर भी रोक लगा रहे हैं, ये दुर्गा पूजा और सरस्वती पूजा करने से दिक्कत है। मैंने यूपी में पूजा का समय नहीं बदला लेकिन मोहर्रम-ताजिया के जुलूस का समय बदलवा दिया था।

जब विधायक को आया गुस्सा, तो कर दिया ये काम, देखें वीडियो

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *