Exit Poll : अबकी बार एनडीए 300 पार, पढ़ें किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों से पहले एग्जिट पोल ने यह साफ कर दिया है कि अबकी बार फिर मोदी सरकार. हालांकि, फाइनल नतीजे 23 मई को आने हैं. इस बीच आज एक और आंकड़ा सामने आया है. दरअसल, आजतक ने पहली बार अनोखा प्रयास करते हुए जनता को ई-वोटिंग का मौका दिया था. देश की जनता ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और इस ई-चुनाव के नतीजों में भी मोदी सुनामी दिखाई दे रही है।

ई-चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को 326 सीटें मिल रही हैं, जबकि कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों को 112 सीटें मिली हैं. वहीं अन्य को ई-वोटर्स ने 105 सीटें दी हैं. यानी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए फिर से सरकार बनाता दिख रहा है।

आजतक ई-चुनाव का यह आंकड़ा लगभग एग्जिट पोल जैसा ही है

आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए को 339-365 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. जबकि आजतक के ई-चुनाव में जनता ने एनडीए को 326 सीटें दी हैं, जो पूर्ण बहुमत से काफी ज्यादा है. यानी एग्जिट पोल के अनुमान पर ई-चुनाव भी मुहर लगा रहा है।

बता दें कि ऑनलाइन जमाने में आजतक ने ये अनोखी पहल करते हुए पहली बार भारत की जनता को इंटरनेट के जरिए वोटिंग का मौका दिया था. ये वो मौका था जिसमें आप किसी भी लोकसभा सीट पर अपनी मनपसंद राजनीतिक पार्टी के लिए वोट कर पाए।

यह चुनाव 15 मार्च को शुरू हुआ था और 19 मई शाम 5 बजे तक इसके लिए वोटिंग की गई. इस ई-चुनाव में सभी 543 लोकसभा सीटों पर 269,412 वोटरों ने हिस्सा लिया है।

इस तरह रियल वोटिंग में जहां बीजेपी लीड करती दिखाई दे रही है, वहीं इंटरनेट के जरिए हुई वोटिंग में भी मोदी का मैजिक चलता दिखाई दे रहा है. ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि 23 मई आने वाले असली नतीजे किसके सिर ताज सजाते हैं।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *