शर्मनाक: जिस्मफरोशी के धंधे के लिए उत्तर कोरियाई महिलाओं की हो रही तस्करी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लंदन। देह व्यापार के लिए बड़ी संख्या में उत्तर कोरियाई महिलाओं और लड़कियों की चीन में तस्करी की जाती है। लंदन स्थित एनजीओ कोरिया फ्यूचर इनिशिएटिव (केएफआइ) ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है।

दो साल में तैयार हुई इस रिपोर्ट के अनुसार, कई महिलाओं को वेश्यावृत्ति में झोंक दिया जाता है जबकि कुछ को चीनी पुरुषों की पत्नी बनने के लिए बेच दिया जाता है। कई लड़कियों को जबरदस्ती साइबरसेक्स (इंटरनेट पर आपत्तिजनक लाइव वीडियो बनाना) के लिए भी मजबूर किया जाता है। केएफआइ का कहना है कि 12 साल तक की कई बच्चियां भी दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध का शिकार हुई हैं।

वर्ष 2014 में आई संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की रिपोर्ट के अनुसार, हजारों उत्तर कोरियाई चीन में शरणार्थी हैं। इसका कोई स्पष्ट आंकड़ा नहीं हैं लेकिन केएफआइ का दावा है कि करीब दो लाख लोग चीन और आसपास के इलाकों में शरणार्थी है। इनमें से 60 फीसद महिलाओं की चीन में तस्करी की जाती है। केएफआइ ने कहा, ‘ऐसे समय पर जब उत्तर कोरिया में राजनीतिक दखल बढ़ा है, वहां की महिलाओं का देह व्यापार में झोंका जाना शर्मनाक और निंदनीय है।’

 

हले भी आ चुकी है ऐसी रिपोर्ट

उत्तर कोरियाई महिलाओं की स्थिति पर पिछले साल नवंबर में जारी रिपोर्ट में मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वाच ने भी कहा था, ‘केवल इसकी निंदा करना काफी नहीं है।

चीन के देह व्यापार और महिलाओं को दोयम दर्जे का समझने वाली उत्तर कोरियाई सरकार के खिलाफ सख्त कदम उठाना जरूरी है।’ अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भी 2018 की अपनी रिपोर्ट में उत्तर कोरियाई महिलाओं पर यौन हिंसा होने की बात स्वीकारी थी।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *