लखनऊ। लोकसभा में सबसे अधिक सांसद भेजने वाले उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर आज एक साथ मतगणना हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ा है। उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों के रुझान आ चुके हैं। 55 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, 24 पर महागठबंधन एवं एक सीट पर कांग्रेस आगे है।
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, और उत्तर प्रदेश की राजनीति के कई बड़े नाम चुनाव लड़ रहे हैं। रुझानों की बात करें तो बीजेपी फिलहाल सबसे आगे चल रही है।
कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी, सोनिया गांधी, राज बब्बर, सलमान खुर्शीद और आरपीएन सिंह जैसे कई बड़े नाम उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी की तरफ से मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और आजम खान उत्तर प्रदेश से मैदान में हैं। इन सभी दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज होने जा रहा है। बड़ी बात तो यह है कि अमेठी से राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं।
हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।